संजू बाबा ने खरीदी क्रिकेट टीम

खेल डेस्क। जेल में बंद बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने यूएई में होने वाले मास्टर्स चैंपियंस लीग टूर्नामेंट के लिए एक टीम खरीदी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजू बाबा की गैर मौजूदगी में उनकी पत्नी मान्यता ने टीम खरीदने की डील प्रोसेस पूरी की। यह टूर्नामेंट 2016 में होगा। इस लीग में भारत के वीरेंद्र सहवाग, साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर जैक कैलिस, ग्रीम? स्मिथ और वेस्ट इंडीज के ब्रायन लारा जैसे खिलाड़ी शामिल होंगे। गौरतलब है कि संजय दत्त इन दिनों जेल में हैं और उनकी सजा 2016 में पूरी…

Read More

विराट का शतक: टीम इंडिया 35 रन से जीती

खेल डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी वनडे सीरीज के चौथे मैच चेन्नई में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 35 रन से हरा दिया। 300 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 264 रन ही बना सकी। टीम इंडिया की ओर से बॉलिंग में भुवनेश्वर कुमार ने 3 विकेट और हरभजन सिंह ने 2 विकेट झटके। इससे पहले सीरीज में पहली बार टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए टीम इंडिया ने 8 विकेट के नुकसान पर…

Read More

विराट ने खेली उम्दा पारी: भारत ने दिया 300 का लक्ष्य

खेल डेस्क। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच एकदिवसीय सीरीज में भारत ने पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए हैं। अब दक्षिण अफ्ऱीका के सामने 300 रनों का लक्ष्य है। भारत के स्कोर में सबसे बड़ी भूमिका रही विराट कोहली की जिन्होंने शानदार 138 रन बनाए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पाँचवें ओवर में ही क्रिस मोरिस की गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हो गए. आठवें ओवर में धवन भी 7 के स्कोर पर चलते…

Read More

करो या मरो के मुकाबले में उतरेगी धोनी सेना

खेल डेस्क भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी गांधी-मंडेला फ्रीडम श्रृंखला में जहां भारत श्रृंखला में 2-1 से पीछे है और भारत के लिए चौथा एकदिवसीय मैच में करो या मरो वाली स्थिति है। कल जब चेन्नई में चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में जब दक्षिण अफ्रीका का सामना करने के लिये उतरेगा, तो कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सामने टीम की बल्लेबाजी को लेकर उलझन भरे सवालों का सामना करेंगे कि आखिर कौन सा बल्लेबाजी संयोजन टीम की नैया पार लगा पाएगा? भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच…

Read More

क्रिकेटर अमित मिश्रा पर मारपीट का आरोप

खेल डेस्क। अशोक नगर पुलिस ने क्रिकेटर अमित मिश्रा को नोटिस जारी पूछताछ के लिए बुलाया है। दरअसल, एक महिला ने आरोप लगाया है कि मिश्रा ने उसके साथ मारपीट की। 27 सितंबर को पुलिस को लिख्खित में दी शिकायत मे महिला का कहना है कि 25 सितंबर को शाम सात बजे वह उस होटल मे अमित से मिलने गई थी जहां वह ठहरे हुए थे। मिलने के लिए वह उसके कमरे में गई, लेकिन उस वक्त अमित मिश्रा कमरे में नहीं थे। जब वह आए, तो दोनो में झगड़ा…

Read More