पंचायत चुनाव: संयमित भाषा का प्रयोग करें पुलिस

बलिया। ग्राम प्रधान व सदस्य के चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह ने कहा कि कोई कर्मचारी या पुलिस अपनी संयमित भाषा का ही प्रयोग करेंगे। लेकिन आवश्यकता पडऩे पर कानूनी कार्यवाही में पीछे नही रहेंगे। जैसे भी हो, चुनाव की किसी प्रकार की अराजकता नही होने देना है। किसी भी प्रकार की घटना को सांकेतिक भाषा में बताएंगे। इस बार केंद्रीय फोर्स भी है, लिहाजा किसी प्रकार की घटना की सम्भावना काफी कम है। मतदान केंद्र के अंदर विशेष आवश्यकता पडऩे पर ही जाएं।…

Read More

पंचायत चुनाव में लगेगी अमिट स्याही

सोनभद्र। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामचन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2015 के अन्तर्गत ग्राम प्रधान/ग्राम पंचायत सदस्यों के मतदान में अमिट स्याही लगाये जाने की नई व्यवस्था राज्य निर्वाचन आयोग ने की है। इस मतदान में अब मतदाता के दाहिनी हाथ के मध्यम में अमिट स्याही लगायी जायेगी। इसके पूर्व के चुनाव में मतदाता के तर्जनी उंगली में अमिट स्याही लगायी जाती थी।

Read More

प्रधानी में खर्च पर कमेटी का गठन

रायबरेली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रधान पद के लिए निर्वाचन व्यय के अनुश्रवण हेतु उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय कमेटी का गठन किया है जिसमें तहसीलदार व उप कोषाधिकारी सदस्य होंगे। समिति प्रत्याषियों द्वारा निर्वाचन के दौरान व्यय की जाने वाली धनराशि पर निगरानी रखेेंगी। प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल करने की तिथि से निर्वाचन की घोषणा तक प्रतिदिन विभिन्न मदों में जो व्यय किया जायेगा, उसका लेखा-जोखा तैयार किया जायेगा। चुनाव से सम्बन्धित व्यय किये जाने हेतु प्रत्याशी द्वारा एक खाता खोला जायेगा। उक्त खाता की सूचना रिटर्निंग आफिसर…

Read More

प्रधानी चुनाव से भाग रहे राजनीतिक दल

विशेष संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश जिला पंचायत चुनाव में संगठन की थाह लेने वाले राजनीति दल अब शुरू हो रहे प्रधानी चुनाव से दूर भागते दिखाई दे रहे हैं। राजनीतिक दलों को प्रधानी का चुनाव घाटे का सौदा लग रहा है। राजनीतिक दलों के रणनीतिकारों की मानें तो मिशन 2017 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां सतर्क हैं और उन्हें लग रहा है कि प्रधानी के चुनाव में उतरने से निचले स्तर पर गुटबाजी बढ़ेगी। जिससे चुनाव से पहले ही इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जिला पंचायत चुनाव में उप्र में…

Read More

आचार संहिता उल्लघंन पर प्राथमिकी दर्ज

लालगंज-प्रतापगढ़। पंचायत चुनाव में लागू आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन कर मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से सार्वजनिक रुप से दावत देने के मामले में कोतवाली लालगंज पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। कोतवाली अंतर्गत रानीगंज कैथौला चौकी इंचार्ज दीप नारायण यादव की तहरीर में आरोप है कि चौकी क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान रमेश बहादुर सिंह द्वारा अर्जुनपुर स्थित अपने ढ़ाबे पर चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन करते हुए सार्वजनिक रुप से गुरुवार की रात दावत का इंतजाम किया गया। आरोप है कि…

Read More