खजुराहो नृत्य उत्सव 20 से मनेगा

भोपाल। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘अमृत महोत्सव’ के तहत 48वां खजुराहो नृत्य उत्सव इस साल 20 से 26 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। मध्य प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बृहस्पतिवार को बताया कि मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल इस समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस उत्सव में देश और दुनिया के जाने-माने कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। यह महोत्सव विश्व धरोहर स्थल प्रसिद्ध खजुराहो समूह के मंदिरों के आसपास आयोजित किया जाएगा। अधिकारी ने कहा…

Read More

पर्यटकों के लिए चलेगी दिव्य काशी यात्रा ट्रेन

डेस्क। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पर्यटकों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर ‘दिव्य काशी यात्रा’ ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गुजरात के सोमनाथ में नए सर्किट हाउस के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बताया था कि दिव्य काशी यात्रा के लिए एक विशेष ट्रेन दिल्ली से शुरू होने जा रही है। आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी आनंद झा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस ट्रेन को चलाए जाने के संबंध में शुक्रवार…

Read More

गोरखपुर के लाल नीतीश ने फहराया 14 हजार फीट पर तिरंगा

डेस्क। गोरखपुर के बेटे अंतरराष्ट्रीय युवा पर्वतारोही नीतीश कुमार सिंह ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में स्थित माउंट पितालसु 14000 फुट की ऊंचाई को 27 नवंबर 2021 को फतह कर के भारत का गौरवशाली तिरंगा फहराया। नीतीश सिंह ने अपनी चढ़ाई 24 नवंबर को शुरू किया था इस चढ़ाई को नीतीश ने अकेले ही पूरा किया है।।इस अभियान को दिल्ली की संस्था सहयोग केयर फ़ॉर यू के साथ मिलकर पर्वतारोही नीतीश ने पूरा किया।।नीतीश ने माउंट पितालसु से बाल यौन शोषण,मतदाता जागरूकता व स्वच्छ गोरखपुर का संदेश दिया है।।पर्वतारोही नीतीश…

Read More

देवोत्थान एकादशी: जानिए पूजा-पाठ की विधि, क्या खाएं-क्या करें

फीचर डेस्क। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं। इसे देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जानते हैं। कहते हैं कि इस दिन चार माह की निद्रा के बाद भगवान विष्णु जागते हैं और सृष्टि का संचालन करते हैं। एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस साल देवउठनी एकादशी 14 नवंबर को है। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। कहते हैं कि इस दिन से शुभ व मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है।…

Read More

उत्तराखंड में मंहगा हो गया घूमना-फिरना

देहरादून। उत्तराखंड में विभिन्न पर्यटक स्थलों की सैर करना महंगा गया है। पिछले दो साल में ट्रेवल एजेंसियों ने 20 फीसदी तक किराया बढ़ा दिया है। पेट्रोल-डीजल और वाहन पाट्र्स के रेट बढऩे को किराया बढ़ोतरी का कारण बताया जा रहा है। देहरादून में 200 से अधिक ट्रेवल एजेंसियां हैं, जिनसे दस हजार से ज्यादा लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है। 2019 तक एजेंसियां चार सीटर कार का किराया दस रुपये और छह सीटर कार का 15 रुपये प्रति किमी ले रही थीं, लेकिन कोरोना संकट शुरू होने के बाद…

Read More