नई दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की हत्या की कोशिश की जा रही है। सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी केजरीवाल को हरा नहीं सकती है, इसलिए मारना चाहती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री के घर के बाहर भाजयुमो के प्रदर्शन को सिसोदिया ने केजरीवाल के हत्या का प्रयास बताया और कहा कि यह प्री-प्लांड था।दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के घर पर हमले का दावा करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप)…
Read MoreCategory: राजनीति
प्रसपा चीफ शिवपाल की बीजेपी में जाने की चर्चा तेज
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के चुनाव चिन्ह साइकिल पर चुनाव लड़ कर विधानसभा पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। सूत्रों का दावा है कि शिवपाल जल्द ही सत्तारूढ़ दल का दामन थाम सकते हैं। शिवपाल की राज्यसभा के रास्ते भाजपा में इंट्री पर अटकलें 26 मार्च के बाद से लगातार चल रही है, जिसका खंडन शिवपाल और उनके समर्थकों की ओर से अब तक नहीं किया गया है। शिवपाल ने विधानसभा अध्यक्ष…
Read Moreकांग्रेस कार्यकर्ता गुलाब सोनकर को किया नमन
लखनऊ। बाबा विश्वनाथ की धरती वाराणसी में जन्मे गुलाब सोनकर जो कि कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही के रूप में जाने जाते थे। जिनका कल दिनांक 29 मार्च 2022 का स्वास्थ्य खराब होने के कारण देहांत हो गया। वह नंगे पांव चलकर कांग्रेस पार्टी का प्रचार-प्रसार करते हुए कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया करते थे। जिनकी मृत्यु की खबर सुनकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। वह कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही के रूप में कार्य करते थे। आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस…
Read Moreआजाद ने की नेहरू की नीतियों की निंदा
डेस्क। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आज़ाद ने बुधवार को कहा कि 1947 में स्वतंत्रता संग्राम को सभी भाषाओं में अनिवार्य विषय नहीं बनाना ‘बड़ी गलती’ थी। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को एक दूसरे की देशभक्ति और देश के प्रति उनके योगदान पर सवाल उठाने का मौका मिला। आज़ाद ने उर्दू पत्रकारिता के 200 साल पूरे होने के मौके पर यहां आयोजित कार्यक्रम में दावा किया कि उर्दू अखबारों को इश्तिहार देना सरकारें मुनासिब नहीं समझती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं किसी एक सरकार को इसके लिए दोष नहीं…
Read Moreशराबियों के प्रति नरम हुए नीतीश: केवल लगेगा जुर्माना
पटना। बिहार में शराबबंदी कानून में बुधवार को बड़े बदलाव को विधानसभा की हरी झंडी मिल गई। शराबबंदी संशोधन विधेयक विधानसभा में पास हो गया है। आबकारी मंत्री सुनील कुमार ने सदन में मद्य निषेध और उत्पाद संशोधन विधेयक 2022 पेश किया। संशोधन को नीतीश कैबिनेट ने पहले ही मंजूरी दे दी थी। संशोधिक विधेयक को राज्यपाल के पास भेजा जाएगा। इसके बाद यह कानून का रूप ले लेगा। शराबबंदी कानून में सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि अब शराब पीकर पहली बार पकड़े जाने वाले को जेल नहीं…
Read More