लखनऊ। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को स्वास्थ्य मंत्रालय, केशव प्रसाद मौर्य को ग्रामीण अभियंत्रण मंत्रालय, जितिन प्रसाद को पीडब्ल्यूडी विभाग, पीएम मोदी के खास एके शर्मा को नगर विकास और ऊर्जा विभाग का प्रभार, स्वतंत्र देव सिंह को जल शक्ति मंत्रालय, बेबी रानी मौर्य को महिला कल्याण विभाग, दयाशंकर सिंह को परिवहन विभाग, संजय निषाद को मत्स्य पालन विभाग की जिम्मेदारी दी गयी है।
Read MoreCategory: राजनीति
कंगना बोली: थप्पड़ कांड पर विल का समर्थन
फीचर डेस्क। ऑस्कर्स 2022 में विल स्मिथ का थप्पड़ सुर्खियों में है। कई सिलेब्स इस पर रिऐक्शन दे चुके हैं। अब कंगना रनौत ने भी इस पर पोस्ट किया है। कंगना ने विल स्मिथ का सपोर्ट किया है। साथ ही मजाक में लिखा है कि वह चाहती हैं कि विल स्मिथ उनके शो लॉकअप में आ जाएं। बता दें कि होस्ट क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की वाइफ जेडा की मेडिकल कंडीशन का मजाक बनाया था। इस पर भडक़े विल ने ऑस्कर्स इवेंट के बीच में स्टेज पर जाकर क्रिस…
Read Moreहरीश रावत का आरोप: गिराकर मारने की फिराक में हैं कुछ लोग
डेस्क। पूर्व सीएम हरीश रावत ने उन पर लगाए जा रहे आरोपों पर पलटवार किया। कहा कि यदि पूरे घटनाक्रम की जांच की मांग को लेकर वे कांग्रेस कार्यालय में उपवास पर बैठ गए, तो एआईसीसी को स्वतंत्र उच्चस्तरीय जांच बैठानी पड़ेगी। सोशल मीडिया पर हरीश रावत ने कहा कि मैं जानता हूँ पार्टी को गहरे घाव लगे हैं। हरीश ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 हारने के बाद काफी समय से सोशल मीडिया में मुझ पर बिना सिर पैर के हमले करने वालों की बाढ़ आ गई है। धामी…
Read Moreपूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को एक साल की सजा
भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपनी सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील करेंगे। इंदौर की विशेष अदालत ने दिग्विजय को लगभग एक दशक पुराने मामले में एक साल की सजा सुनाई है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट के जरिए कहा है कि इंदौर के एडीजे कोर्ट का आदेश है। उच्च न्यायालय में अपील करूंगा। वे भाजपा और संघ से कभी डरे नहीं हैं और न ही डरेंगे। भले ही कितने ही असत्य प्रकरण बना दिए जाएं और कितनी ही सजा दे दी जाएं। दिग्विजय सिंह ने सिलसिलेवार…
Read Moreरमापति बने प्रोटेम स्पीकर: राज्यपाल ने दिलाई शपथ
लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में राजभवन में वरिष्ठ विधायक रमापति शास्त्री को नवगठित विधान सभा के प्रोटेम स्पीकर के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही नई विधानसभा के नव निर्वाचित सदस्यों को सदन में शपथ दिलाने के लिए नामित विधानसभा सदस्य सुरेश कुमार खन्ना, जय प्रताप सिंह, रामपाल वर्मा एवं माता प्रसाद पांडेय को भी शपथ ग्रहण कराई। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव राज्यपाल महेश कुमार गुप्ता, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव…
Read More