देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन रहा यूपी : मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर, फरवरी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदलाव, नयापन और विकास के लिए सरकार की नीयत को जवावदेह करार दिया है। उन्होंने कहा है कि किसी भी प्रदेश का विकास वहां की सरकार की नीयत पर निर्भर है। सरकार पारदर्शी और ईमानदार होगी तो उसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। यदि सरकार भ्रष्ट, बेईमान होगी तो उसके परिणाम भी उसी प्रकार के देखने को मिलेंगे जैसे कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में देखने को मिलते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद सरकार की नीयत विकास की रही…

Read More

रामोत्सव 2024-अयोध्या में विकास के नये युग का सूत्रपात, पीएम मोदी 15700 करोड़ की 46 परियोजनाओं अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का करेंगे लोकार्पण,6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

अयोध्या, दिसंबरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी 15,700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। यही नहीं श्रीराम की नगरी से देश के विभिन्न शहरों के लिए भी सौगातों का पिटारा खुलेगा। पीएम मोदी देश के अलग अलग स्टेशनों से संचालित होने वाली 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसी के साथ 30…

Read More

लखनऊ में पहली बार धूमधाम से मनाई गई महाराजा खेतसिंह खंगार जूदेव की 883वीं जयंती

लखनऊ में पहली बार महाराजा खेतसिंह खंगार जूदेव की 883वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव युवा मंच अपना दल (एस) ओंकार सिंह ठाकुर के आह्वान पर देश के विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में समाज के लोग तथा सांसद व मंत्री शामिल हुए। यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, पूर्व सांसद नितिन पटेल, विधायक सरोज कुरील, विधायक आर.के. पटेल, राज्य मंत्री राम लखन व बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश आदि राज्यों से समाज के लोग कार्यक्रम का हिस्सा बनें। कार्यक्रम…

Read More

2024 में जीते तो योगी के बुलडोजर का मुँह घुमा देंगे- अजय राय

अमरोहा/लखनऊ, दिसंबर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से शुरू हुईं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की बहुचर्चित ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ सोमवार को अमरोहा पहुंची। एक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि, उप्र की योगी सरकार किसान विरोधी सरकार है, जो गन्ना भुगतान नहीं करती, जो मुख्यमंत्री के वादे के बावजूद 9 महीने में बिजली बिल माफ़ नही करती। अजय राय ने कहा की ये गंगा जमुनी तहजीब का देश है, जहां उसी गंगा किनारे से ओम नमः शिवाय भी होता हैं और अज़ान भी होती…

Read More

अटल की जयंती को भाजपा ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया,

लखनऊ दिसंबर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी की जन्म जयन्ती को भाजपा ने प्रदेश में सुशासन दिवस के रूप में मनाया। सोमवार को लोकभवन में स्थापित अटल जी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने पुष्पार्चना कर कृतज्ञता से नमन किया। प्रदेश में पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ बूथ स्तर पर सुशासन दिवस संगोष्ठियों का आयोजन करके सुशासन के प्रणेता को श्रद्धासुमन अर्पित…

Read More