लालू को पांच साल जेल की सजा

रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी के मामले में पांच साल की सजा सुनाई गई है। सीबीआई कोर्ट रांची के विशेष जज एसके शशि ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सजा सुनायी। लालू प्रसाद पर 60 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में दोषी पाए गए अन्य 37 लोगों को सजा सुनाई जा रही है। लालू प्रसाद समेत 38 अन्य आरोपियों को 15 फरवरी को दोषी करार दिया गया था। इसके बाद लालू…

Read More

अखिलेश ने बढ़ाया शिवपाल का कद: बनाया स्टार प्रचारक

लखनऊ। जसवंतनगर में वोटिंग के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव की जिम्मेदारी बढ़ा दी है। अब उन्हें प्रदेश के दूसरे हिस्सों में पार्टी के लिए समर्थन जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख को सपा ने स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल कर लिया है। सपा गठबंधन की ओर शिवपाल यादव को महज जसवंत नगर की सीट मिली थी, जिस पर रविवार को तीसरे चरण में मतदान हो गया। सपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की नई सूची…

Read More

रायबरेली के गढ़ को बचाने में लगीं प्रियंका

अमृतांशु मिश्र, रायबरेली। कई दशकों से कांग्रेस और गांधी-नेहरू फैमिली का गढ़ रहे रायबरेली जिले में भी पार्टी इस बार कमजोर नजर आ रही है। सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद हैं, लेकिन पार्टी की लगभग हर सीट पर दावेदारी कमजोर है। एक तरफ रायबरेली में अदिति सिंह भाजपा के टिकट पर उतरकर मजबूत चुनौती पेश कर रही हैं तो वहीं हरचंदपुर से राकेश सिंह भी अब भगवा दल के हो चले हैं। ऊंचाहार में सपा नेता मनोज पांडेय तीसरी बार विधायक बनने के लिए उतरे हैं। यहां भी मनोज पांडेय…

Read More

अमेठी में दहाड़े नड्डा: योगी के राज में एक भी दंगा नहीं हुआ

अमेठी। यूपी के अमेठी में आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अखिलेश यादव पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि राजनीति में उनके पिता को करहल आना पड़ा तो समझ जाए कि घर की धरती हिल गई है। उन्होंने यह भी कहा कि योगी के राज में एक भी दंगा नहीं हुआ और अखिलेश के राज 200 दंगे हुए। अमेठी के गौरीगंज में भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे जेपी नड्डा ने आगे कहा कि 23 नवंबर 2007 को कचेहरी में ब्लास्ट हुआ, 11जुलाई को एसटीएफ नें तारिक…

Read More

कुमार विश्वास को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया है। अब केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के जरिए कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। विश्वास के आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ आरोप लगाए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने कहा था कि सरकार कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा कर रही है। समीक्षा करने के बाद तथा खुफिया सूचनाओं के आधार पर…

Read More