नई दिल्ली। संसद में बजट पेश होने के बाद से ही विपक्ष इसको लेकर भाजपा सरकार पर हमलावर है। बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देते हुए मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। राहुल गांधी ने कहा, राष्ट्रपति का भाषण सच से दूर है। इसमें दो इंडिया के बारे में नहीं बताया गया। 84 फीसदी लोगों की आमदनी घट गई है और वे तेजी से गरीबी की तरफ बढ़ रहे हैं। यूपीए की सरकार ने 23 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला था।…
Read MoreCategory: राजनीति
डोर टू डोर पहुंचेगी प्रियंका की पाती
लखनऊ। अधिक से अधिक महिला मतदाताओं तक अपनी पहुंच बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश में ‘‘डोर टू डोर अभियान- महिलाओं के लिए, महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए’’ शुरू किया है। महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने के वादे को पूरा करते हुए कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी अब कांग्रेस प्रतिज्ञा पत्र और शक्ति विधान में किए गए वादों की याद दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश की महिलाओं को पत्र भेज रही हैं। पोस्ट कार्ड की शक्ल वाले गुलाबी रंग…
Read Moreवित्तमंत्री ने उत्तर प्रदेश का अपमान किया, तत्काल माफ़ी मांगें: कांग्रेस
लखनऊ। कांग्रेस ने केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन के उस बयान की तीखी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने बजट की आलोचना को ‘‘यूपी टाइप जवाब’’ बताया है। कांग्रेस पार्टी ने इसे उत्तर प्रदेश का अपमानजनक टिप्पणी बताते हुए इसके जवाब में पूरे उत्तर प्रदेश में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमन का पुतला फूंका। कई जिलों में पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प भी हुई। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वित्तमंत्री का बयान उत्तर प्रदेश के प्रति उनकी मानसिकता को दिखाता है। यही वजह है कि बजट में उत्तर प्रदेश…
Read Moreयोगी का सपा पर तंज: माल वही लिफाफा नया है
बुलंदशहर। सीएम योगी आदित्यनाथ बुलंदशहर में थे। यहां गुलावठी में जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 2013 में जब मुजफ़्फ़ऱनगर का दंगा हुआ था तब लखनऊ वाला लडक़ा सत्ता में था और हत्या करवा रहा था। तब दिल्ली वाला लडक़ा कहता था कि दंगाईयों के खि़लाफ ज़्यादा कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। ये लोग नए कवर के साथ फिर से आ गए हैं, माल वही है लेकिन लिफाफा नया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश में आतंक का माहौल था। इस चुनाव में…
Read Moreसपा ने जारी की 12 कैंडिडेटों की सूची: अदिति के खिलाफ आरपी
लखनऊ। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने बुधवार को एक और लिस्ट जारी की है। बुधवार शाम को जारी लिस्ट में सपा ने 12 उम्मीदवारों को टिकट दिया है। जिसमें दो महिलाएं और तीन मुस्लिमों को टिकट दिया गया है। बुधवार सुबह ही सपा ने तीन उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें स्वामी प्रसाद मौर्य की टिकट बदली गई है। 12 उम्मीदवारों की लिस्ट में सपा ने रायबरेली से आरपी यादव, चित्रकूट से अनिल प्रधान पटेल, चित्रकूट जिले की मनिकपुर से वीर सिंह पटेल, इलाहाबाद के प्रतापपुर से…
Read More