पटना। बिहार विधानसभा में आरजेडी फिर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के चार विधायकों के शामिल होने के बाद आरजेडी के कुल एमएलए की संख्या 80 हो गई है। तेजस्वी यादव की मौजूदगी में के चार विधायकों ने बुधवार को आरजेडी की सदस्यता ली। वहीं, बीजेपी फिर से दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। बीजेपी के अभी विधानसभा में 77 विधायक हैं। 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद 75 विधायकों के साथ आरजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। उपचुनाव में एक सीट…
Read MoreCategory: राज्यों से
डिप्टी प्रेसीडेंट का चुनाव 6 अगस्त को
नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के बाद अब उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए भी बिगुल बज चुका है। चुनाव आयोग ने बुधवार को उपराष्ट्रपति चुवाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 6 अगस्त 2022 को वोट डाले जाएंगे और उसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे। मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को खत्म हो रहा है। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए 5 जुलाई को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। वहीं, नॉमिनेशन की आखिरी तारीख 19 जुलाई 2022 होगी। इसके बाद 20 जुलाई को उम्मीदवारों की…
Read Moreदिल्ली में डीजल वाहन पर 1 अक्टूबर से बैन
नई दिल्ली। प्रदूषण का हवाला देते हुए दिल्ली में डीजल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली सरकार ने वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए एक अक्टूबर से 28 फरवरी तक मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। ये आदेश सिर्फ वाणिज्यक वाहनों पर लागू होगा। हालांकि, कच्ची सब्जियां, फल, अनाज, दूध और ऐसी जरूरी वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसे लेकर कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्ज (कैट) ने बुधवार…
Read Moreलखनऊ में बरसे बदरा: गर्मी से कुछ राहत
डेस्क। लखनऊ में सुबह भारी उमस के बाद दिन लखनऊ में झूम के बादल बरसे। भले झमाझम बरसात ना हुई हो पर मौसम सुहाना हो गया। भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। सोनभद्र में ठहरे मानसून और बंगाल की खाड़ी में तैयार निम्न हवा के दबाव क्षेत्र से पूरे उत्तर प्रदेश का मौसम बदल दिया है। मौसम विभाग बता रहा है कि अगले तीन-चार दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। जुलाई की शुरुआत में मानसून भी लखनऊ में दस्तक दे सकता है। ऐसे में गर्मी से अब राहत मिलनी तय…
Read Moreयोगी कैबिनेट की बैठक: कई प्रस्तावों पर मुहर
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को साढ़े 11 बजे कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 14 महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। सभी प्रस्तावों को सहमति से मुहर लग गई। वहीं राज्य सरकार के प्रथम 100 दिवस के कार्यों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी ने दिशा-निर्देश दिया। बैठक में योगी ने कहा कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में स्थानीय जनता ने प्रधानमंत्री मोदी जी की नीतियों में अभूतपूर्व विश्वास जताया है। हमें इस विश्वास और उनके भरोसे पर खरा उतरना होगा। योगी ने कहा कि 05 जुलाई को…
Read More