अयोध्या का संयुक्त चिकित्सालय होगा आधुनिक सुविधाओं से लैस

अयोध्या/ लखनऊ, जनवरी। अयोध्या के त्रेतायुगीन वैभव को लौटाकर सांस्कृतिक राजधानी के तौर विकसित कर रही योगी सरकार का विजन अवधपुरी को वर्ल्ड क्लास सिविक एमेनिटीज से लैस करने का है। इस क्रम में, नागरिक सुविधाओं के विकास के साथ ही योगी सरकार की प्राथमिकताओं में स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाना भी शामिल है। अयोध्या के सभी नागरिकों व यहां आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले इस मंशा से सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर देवगांव मिल्कीपुर में 50 बेड्स कैपेसिटी वाले संयुक्त चिकित्सालय…

Read More

75वें गणतंत्र दिवस पर सीएम योगी ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएंहमारा संविधान हमारे लिए सर्वोपरि-मुख्यमंत्री

लखनऊ जनवरी। 75वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत ने आजादी की अपनी एक लंबी लड़ाई के उपरांत स्वतंत्र भारत में अपना स्वयं का संविधान लागू किया। 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के बाद इस वर्ष हम सब अपने गणतंत्र का अमृत वर्ष मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों, संविधानविदों और विशेषज्ञों के अनुसार हमने देश में संविधान लागू…

Read More

भाजपा सरकार के दस वर्ष में देश पीछे चला गया है महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं मिला -अखिलेश यादव 

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार के दस वर्ष में देश पीछे चला गया है। देश को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं मिला है। भाजपा ने जो वादे किए थे एक भी वादा पूरा नहीं किया। लोकतंत्र और संविधान को कमजोर किया है। भाजपा सरकार को 2024 के लोकसभा चुनाव में हर हाल में हटाना है। भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से किसान, नौजवान समेत हर वर्ग तबाह हो गया है।   अखिलेश यादव ने आज नववर्ष पर समाजवादी पार्टी…

Read More

मोदी-योगी भारत और यूपी को आगे बढ़ने वाले, राहुल-अखिलेश केवल परिवार को आबाद रखना चाहते हैं : नड्डा

लखनऊ दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मिशन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शत प्रतिशत धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी आज बीमारू प्रदेश की पहचान से बाहर निकलकर देश के अग्रणी राज्यों की कतार में शामिल हो गया है। उन्होंने कहा आज देश को आगे ले जाने वालों और पीछे खींचने वालों में एक बड़ी स्पर्धा चल रही है। देश और प्रदेश को आगे ले जाने वाले हैं मोदी-योगीबीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने…

Read More

आगरा को मिलेगा एक और एक्सप्रेस- वे, बनेगा आगरा- ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे

आगरा। योगी सरकार के प्रयासों से ताजनगरी को तीसरे एक्सप्रेस- वे का निर्माण होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आगरा- ग्वालियर के मध्य आगरा- ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे का निर्माण किया जा रहा है। इस एक्सप्रेस- वे के बन जाने के बाद आगरा से ग्वालियर मात्र एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा।  आगरा से ग्वालियर की दूरी 121 किमी है। चार लेन की रोड से इस दूरी को तय करने में अभी दो से ढाई घंटे लगते हैं। जिसे देखते हुए आगरा- ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा…

Read More