चुनाव डेस्क। यूपी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में भले ही भाजपा की सरकार बन गई हो, लेकिन जिले में पार्टी को जोर का झटका लगा है। पिछले विधानसभा चुनावों में सभी छह सीटों पर जीत दर्ज करने वाली भाजपा की प्रतिष्ठा केवल मुजफ्फरनगर और खतौली सीट पर मिली जीत से ही बच पाई है। सपा-रालोद गठबंधन ने यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए बुढ़ाना, पुरकाजी, चरथावल और मीरापुर सीट पर कब्जा किया। इनमें एक सीट सपा को और तीन सीट रालोद को मिली है। मुजफ्फरनगर की शहर सीट पर भाजपा प्रत्याशी…
Read MoreCategory: राज्यों से
बोले पीके: 2024 में लड़ी जायेगी भारत के लिए लड़ाई
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में भाजपा की सत्ता में वापसी होने पर भगवा दल में जश्न मन रहा है। इस बीच राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी इन नतीजों पर टिप्पणी की है। प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को कहा कि भारत के लिए लड़ाई तो 2024 में होगी और यह किसी राज्य में नहीं लड़ी जाएगी। प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया, ‘भारत के लिए जंग 2024 में लड़ी जाएगी और उसका फैसला भी तभी होगा। यह किसी राज्य में नहीं होगी, यह साहेब अच्छी तरह से जानते…
Read Moreलखीमपुर खीरी की सभी सीट जीती बीजेपी
डेस्क। लखीमपुर खीरी की आठ सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। शुरुआत से ही खीरी की छह सीटों पर भाजपा आगे चल रही थी। शेष दो सीटों पर सपा आगे चल रहे थी, लेकिन शाम होते-होते भाजपा आगे निकल गई। हालांकि सभी सीटों पर सपा प्रत्याशियों का भी अच्छा प्रदर्शन रहा है। सपा और भाजपा में जोरदार टक्कर देखने को मिली है। भाजपा प्रत्याशियों की जीत की खबर के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला है। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल और मिठाई बांटकर…
Read Moreकेशव का दावा: यूपी में बनाएंगे सरकार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर सात चरणों में हुए चुनाव के लिए मतगणना शुरू हो गई है। नतीजों से पहले सभी पार्टियां अपनी सरकार बनाने का दावा कर रही हैं। हालांकि दोपहर 2 बजे तक स्पष्ट तस्वीर सामने आ जाएगी। वहीं नतीजों से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि राज्य में बीजेपी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने वो तमाम योजनाएं गिनाईं हैं जिनकी वजह से पार्टी को दोबारा सत्ता मिल रही है। मौर्य ने कहा, ‘यूपी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी, जीत…
Read Moreगोरखपुर से योगी 12 हजार से आगे
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 की सबसे हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट से सीएम योगी की उम्मीदवारी ने दुनिया के कोने-कोने से लोगों को इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक कर दिया है। यहां तक सीएम योगी की अनुमानित जीत की चर्चा पाकिस्तानी मीडिया में भी हो रही है। वोटों की गिनती जारी है। सीएम योगी ने शुरुआती रूझानों से ही बढ़त बना ली है। इस वक्त वह 12000 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर सपा की सुभावती शुक्ला हैं।
Read More