शाह का अखिलेश पर हमला: हिम्मत हो तो आयें अतरौली

अलीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को विपक्षी दलों खासतौर से समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर धारा 370 हटाए जाने का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यादव ने कहा था कि खून की नदियां बहेंगी। शाह ने कहा कि लेकिन किसी में एक कंकड़ चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई। अलीगढ़ के अतरौली विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत कल्याण सिंह के पौत्र, यूपी सरकार के मंत्री व भाजपा उम्मीदवार संदीप सिंह के समर्थन में…

Read More

प्रचार के लिए बचा एक हफ्ता: पार्टियों को आ रहा पसीना

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होना है। इसके लिए 8 फरवरी तक प्रचार कर सकते हैं। ऐसे में अब प्रत्याशियों के पास प्रचार के लिए सिर्फ एक सप्ताह से भी कम समय बच गया है जबकि विधानसभा का एरिया काफी बड़ा है। ऐसे में सभी मतदाताओं तक पहुंचने में प्रत्याशियों के पसीने छूट रहे हैं। इसको देखते हुए मतदाताओं के घर-घर जाने के साथ-साथ फोन व बैठकों के जरिए भी पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी गई है। नोएडा विधानसभा क्षेत्र में…

Read More

पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर 1 करोड़ पार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूट्यूब चैनल के ‘सब्सक्राइबर’ की संख्या एक करोड़ से ज्यादा हो गई है। मोदी की सोशल मीडिया पर उल्लेखनीय उपस्थिति है और विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर बड़े पैमाने पर लोग उनको ‘फॉलो’ करते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइजन के यूट्यूब पर जहां सात लाख से ज्यादा ‘फॉलोअर’ हैं, वहीं ब्राजील के राष्ट्रपति जैर बोल्सोनारो के 36 लाख से ज्यादा, मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर के 30.7 लाख, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो के 28.8 लाख और व्हाइट हाउस के 19 लाख…

Read More

बजट में दिल्ली पुलिस की बल्ले-बल्ले: अब और होगी हाईटेक

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को साल 2022-23 का आम बजट पेश किया। दिल्ली पुलिस को इस बजट में 10,355.29 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जो पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 1,701.03 करोड़ रुपये अधिक हैं। दिल्ली पुलिस को 2021-22 में 8,654.26 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक बयान के अनुसार, स्थापना से संबंधित खर्च के लिए 9,808.39 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं, जबकि 287 करोड़ रुपये राजधानी खंड के तहत दिल्ली भर…

Read More

प्रियंका का फैसला: अखिलेश व शिवपाल को वॉकओवर

डेस्क। कांग्रेस ने यूपी चुनाव में अचानक एक बड़ा फैसला लेकर चौंका दिया है। मैनपुरी की करहल से उतरे सपा प्रमुख अखिलेश यादव को कांग्रेस ने वॉकओवर दे दिया है। करहल से घोषित की गई प्रत्याशी का कांग्रेस ने नामांकन नहीं कराया है। इसे अखिलेश यादव का कांग्रेस को समर्थन माना जा रहा है। यहीं नहीं, कांग्रेस ने इटावा की जसवंतनगर सीट से उतरे सपा के शिवपाल यादव के खिलाफ भी अपने प्रत्याशी का नामांकन नहीं कराया है। कांग्रेस ने पहली सूची में करहल से ज्ञानवती यादव और मैनपुरी सदर…

Read More