दागी कैंडिडेटों के सवाल पर भडक़े अखिलेश

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव नाहिद हसन, आजम खान, गुलशन यादव जैसे दागी प्रत्याशियों को लेकर बार-बार पूछे जा रहे सवालों से परेशान हो गए हैं। गुरुवार को एक टीवी इंटरव्यू में जब उनसे सवाल दागे गए तो अखिलेश यादव उखड़ गए। उन्होंने पत्रकारों को बायस्ड बताते हुए यहां तक कह दिया कि फिर कभी आपके चैनल पर नहीं आऊंगा। अखिलेश यादव गुरुवार को एक चैनल पर इंटरव्यू देने बैठे तो उनसे कई बार दागी प्रत्याशियों को लेकर सवाल पूछे गए। पहले तो उन्होंने…

Read More

सपा ने जारी की एक और लिस्ट, 56 उम्मीदवारों के नाम फाइनल

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर दी है। गुरुवार को जारी की गई 56 उम्मीदवारों की लिस्ट में केवल चार महिलाओं पर दांव लगाया गया है। लिस्ट में दारा सिंह चौहान, रामगोविंद चौधरी, हरिशंकर तिवारी के बेटे विनय तिवारी, रमाकांत यादव जैसे कद्दावर नेताओं का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है।

Read More

गौरीगंज विस सीट: ब्राह्मण बाहुल्य मगर जीते सबसे ज्यादा क्षत्रिय

आशुतोष मिश्र, अमेठी। संसदीय क्षेत्र की गौरीगंज विधानसभा अमेठी जिला मुख्यालय की विधानसभा है। जातिगत आंकड़ों की मानें तो यहां दलित वोटर्स के बाद सबसे बड़ी संख्या में ब्राह्मण वोटर हैं। लेकिन इस विधानसभा से महज एक बार ही ब्राह्मण विधायक बन पाया है। जबकि एक बार मुस्लिम विधायक बना है। इसके अलावा इस सीट पर लगातार क्षत्रिय जनप्रतिनिधियों का कब्जा रहा है। गौरीगंज विधानसभा 1952 में बनी। पहली बार ही यहां से कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत दर्ज की। इसके बाद कांग्रेस और भाजपा में रोचक जंग होती रही। लेकिन…

Read More

राहुल ने सीईओ से की ट्विटर की शिकायत

नई दिल्ली। राहुल ने ट्विटर सीईओ को पत्र लिखकर शिकायत की है कि कंपनी ने सरकार के दबाव में उनके फॉलोअर्स कम किए. आरोप पर ट्विटर ने कहा है कि कंपनी मानती है कि फॉलोअर्स की संख्या खाते के साथ नजर आए, लेकिन फॉलो करने वाले वास्तविक हों.भारतीय मीडिया में बताया जा रहा है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 27 दिसंबर को ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को पत्र लिखा था. इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विटर उनके नए फॉलोअर्स को जोडऩे की क्षमता को सीमित कर…

Read More

एयर इंडिया टाटा के हवाले: बेहतर भोजन सेवा पहला कदम

नई दिल्ली। एयर इंडिया 27 जनवरी को यानी आज 69 साल बाद संस्थापक टाटा समूह में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। ओनरशिप के ट्रांसफर के लिए आयरलैंड स्थित पट्टेदारों से अनिवार्य अनापत्ति को छोडक़र बाकी सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि टाटा समूह ने गुरुवार को मुंबई से संचालित होने वाली चार उड़ानों में ‘बेहतर भोजन सेवा’ शुरू करके एयर इंडिया में अपना पहला कदम उठाया है। इसके अलावा मालिकाना हक पाने के बाद एयर इंडिया में…

Read More