बीजेपी स्टार प्रचारकों की सूची जारी: मेनका, वरुण बाहर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बुधवार को जारी इस सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी सहित तमाम बड़े नेताओं के नाम हैं। सांसद मेनका गांधी, वरुण गांधी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का नाम इसमें शामिल नहीं है। पार्टी ने यह सूची पहले चरण के चुनावों को ध्यान में रखते हुए जारी की है। पार्टी नेताओं का कहना है…

Read More

बोले बघेल: यूपी में है सत्य की लड़ाई

लखनऊ। डोर टू डोर कैंपेन और जनसम्पर्क अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार को मथुरा-वृंदावन पहुंचे। यहां ठाकुर श्री बांकेबिहारी मंदिर में पूजन-दर्शन कर कांग्रेस की जीत के लिए भगवान श्रीकृष्ण से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ मथुरा से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप माथुर समेत कई पार्टी पदाधिकारी थे। श्री बघेल ने कहा कि वह अनेक बार बांके बिहारी मंदिर आ चुके हैं। आज फिर बांके बिहारी लाल के दर्शन करने सौभाग्य मिला है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मथुरा विधानसभा के कई क्षेत्रों में जनसंपर्क…

Read More

पैंगोंग लेक पर पुल बनाने में लगा चीन

डेस्क। भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में गतिरोध कम होता नहीं दिख रहा है। पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग त्सो के पास चीन द्वारा बनाए जा रहे एक नए पुल को लेकर दो देशों के बीच तनाव फिर से बढ़ रहा है। ओपन-सोर्स इंटेलिजेंस एनालिस्ट डेमियन साइमन ने हाल ही में उस क्षेत्र के सैटेलाइट इमेज साझा किया है, जिसमें पैंगोंग त्सो लेक के दो किनारों को जोडऩे वाली एक पुल जैसी संरचना दिखी है। रिपोर्टर्स के मुताबिक अब तक 400 मीटर का काम किया जा चुका है। जिस…

Read More

जेल से विस का चुनाव लड़ेंगे आजम खां

डेस्क। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता सांसद आजम खां भी विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। सपा ने आजम खां को रामपुर से उतारने की तैयारी कर ली है। आजम खां फिलहाल सीतापुर जेल में बंद हैं। आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम को भी स्वार से उतारा जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल के अनुसार इन दोनों के अलावा चमरौआ से नसीर खान, बिलासपुर से अमरजीत सिंह और मिलक से विजय सिंह को उतारा गया है। मंगलवार को ही अब्दुल्ला आजम ने अखिलेश यादव से मुलकात की थी। मीडिया से…

Read More

चुनाव आयोग ने डिजिटल प्रचार खर्च के लिए बनाये नियम

नई दिल्ली। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को डिजिटल प्रचार की अनुमति दी है। डिजिटल चुनाव प्रचार में कितना खर्च किया? अब सभी प्रत्याशियों को इसका ब्योरा भी चुनावी खर्च का ब्योरा देते वक्त देना होगा। हालांकि, पहले भी प्रत्याशी डिजिटल कैंपेन पर खर्च होने वाली राशि के बारे में जानकारी दिया करते थे। लेकिन यह पहला मौका है जब इस तरह के खर्चों की जानकारी देने के लिए एक कॉलम बनाया गया है। कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए…

Read More