कोरोना पर पीएम मोदी करेंगे मुख्यमंत्रियों संग बैठक

नयी दिल्ली। कोविड-19 के नए स्वरूप ओमीक्रोन के कारण संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर सकते हैं। यह जानकारी मंगलवार को सूत्रों ने दी। संक्रमण के तेजी से बढ़ रहे मामलों को देखते हुए देश के विभिन्न हिस्सों में नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने रविवार को देश में कोविड-19 महामारी के हालात, स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे और आपूर्ति व्यवस्था की चल रही तैयारियों, देश में टीकाकरण अभियान की स्थिति, ओमीक्रोन के प्रसार और इसके जन…

Read More

प्रियंका बोलीं: युवाओं को भटकाने का प्रयास कर रही बीजेपी

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा इस विधानसभा चुनाव में ‘80 बनाम 20 फीसदी’ की बात करना युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘उप्र के चुनावों में “80-20” जैसी बातें करना चार सौ बीसी कर युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास है। असलियत यह है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में प्रति 100 लोगों में से 68 के पास काम…

Read More

बीजेपी में भगदड़: तीन विधायक सपा में शामिल

लखनऊ। यूपी चुनाव से ठीक पहले स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफ के बाद तीन और विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। कानपुर देहात से भाजपा विधायक भगवती सिंह सागर और बांदा के तिंदवारी से भाजपा विधायक ब्रजेश प्रजापति ने भी भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। शाहजहांपुर से तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा भी भाजपा छोडक़र साइकिल पर सवार हो गए हैं। बता दें कि स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे की खबर के बाद भगवती सिंह सागर, ब्रजेश प्रजापति समेत कई विधायकों ने स्वामी प्रसाद मौर्य के आवास पर डेरा जमा…

Read More

राहुल विदेश से लौटे: चुनावी मोड हुआ ऑन

नई दिल्ली। राहुल गांधी की स्वदेश वापसी हो गई है। इसके साथ ही वह एक बार फिर से राजनीति में एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने गोवा विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों का जायजा लिया और नेताओं के साथ कई बैठकें कीं। इससे पहले वह विदेश दौरे के वक्त भी लगातार ट्विटर पर एक्टिव थे और सत्ता पक्ष पर हमला बोलते रहे थे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक गोवा के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडनकर और विधायक दल के नेता दिगंबर कामत ने राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मीटिंग में किसी…

Read More

ट्रांसजेंडर कैदियों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने देशभर की जेलों में बंद ट्रांसजेंडर कैदियों के लिए सोमवार को एक एडवाइजरी जारी की है। गृह मंत्रालय ने जेलों से कहा है कि ट्रांसजेंडर कैदियों की पहचान की जाए और उनके लिए ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे उनके अधिकारों के साथ भेदभाव न हो। एडवाइजरी में जेल प्रमुखों और राज्य सरकारों से ट्रांसमेन और ट्रांसवुमन के लिए अलग-अलग बाड़े या फिर वार्ड बनाने को कहा गया है। जो भी वार्ड बनाया जाए उसे पुरुषों और महिलाओं के वार्ड के करीब नहीं होना चाहिए। इसके…

Read More