आईटीएस का शुभारंभ: ड्राइवरों को सहूलियत

नई दिल्ली। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक को कम करने और यात्रियों को बेहतर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए एक इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम का उद्घाटन किया। यह एक ऐसा सिस्टम है जो वाहन चालकों को खतरे के बारे में अलर्ट कराएगा और इससे दुर्घटना को रोका जा सकता है। इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की शुरुआत करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भारत को अपनी सडक़ इंजीनियरिंग में सुधार करने की जरूरत है क्योंकि हर साल देशभर में 5 लाख दुर्घटनाएं…

Read More

बेअदबी में फिर गयी जान: पंजाब में बढ़ रहा मामला

डेस्क। पंजाब में 24 घंटे के भीतर बेअदबी की कोशिश में दो आरोपियों की हत्या कर दी गई है। अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में शनिवार शाम बेदअदबी की कोशिश के बाद एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई तो रविवार सुबह कपूरथला के गुरुद्वारे में निशान साहिब से छेड़छाड़ की कोशिश करने वाले युवक को जमकर पीटा गया। बाद में उसने दम तोड़ दिया। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, कपूरथला के निजामपुर में निशान साहिब से छेड़छाड़ की कथित कोशिश के बाद स्थानीय लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की।…

Read More

चुनाव सुधार विधेयक कल लोस में होगा पेश

नयी दिल्ली। सरकार चुनाव सुधार संबंधी विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश करेगी। यह जानकारी लोकसभा के एक बुलेटिन में दी गई। बुलेटिन में कहा गया है कि ‘चुनाव अधिनियम संशोधन विधेयक 2021’ निचले सदन की सोमवार की कार्यसूची में सूचीबद्ध है जिसे विधि एवं न्याय मंत्री किरण रिजीजू पेश करेंगे। इस विधेयक के माध्यम से जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में संशोधन किए जाने का प्रस्ताव किया गया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को चुनाव सुधारों से जुड़े इस विधेयक के मसौदे को अपनी मंजूरी दी थी।…

Read More

अफगानिस्तान की मदद को रास्ते तलाशेगा भारत

नयी दिल्ली। भारत ने अफगानिस्तान में समावेशी सरकार की आवश्यकता को दोहराते हुए अफगान लोगों की मदद के रास्ते तलाशने पर रविवार को जोर दिया। तीसरे भारत-मध्य एशिया संवाद को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि अफगानिस्तान को निर्बाध मानवीय सहायता पहुंचायी जाए। भारत द्वारा दिल्ली में आयोजित इस संवाद में कजाखस्तान, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री भाग ले रहे हैं। जयशंकर ने कहा, ‘‘हम सभी के अफगानिस्तान के साथ गहरे ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंध…

Read More

बोले भागवत: आरएसएस के पास नहीं है सरकार का रिमोट

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि मीडिया में संगठन को सरकार के रिमोट कंट्रोल के रूप में पेश किया जाता है, जो बिलकुल सच नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हालांकि भारत एक विश्व शक्ति नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से महामारी के बाद के युग में यह विश्व गुरु बनने की क्षमता रखता है। भागवत ने यहां पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, “मीडिया हमें सरकार के रिमोट कंट्रोल के रूप में संदर्भित करता है, लेकिन यह असत्य है।…

Read More