आगरा को मिलेगा एक और एक्सप्रेस- वे, बनेगा आगरा- ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे

आगरा। योगी सरकार के प्रयासों से ताजनगरी को तीसरे एक्सप्रेस- वे का निर्माण होने जा रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा आगरा- ग्वालियर के मध्य आगरा- ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस- वे का निर्माण किया जा रहा है। इस एक्सप्रेस- वे के बन जाने के बाद आगरा से ग्वालियर मात्र एक घंटे में पहुंचा जा सकेगा।  आगरा से ग्वालियर की दूरी 121 किमी है। चार लेन की रोड से इस दूरी को तय करने में अभी दो से ढाई घंटे लगते हैं। जिसे देखते हुए आगरा- ग्वालियर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जा…

Read More

मोदी जो गारण्टी देता, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देता, 22 जनवरी को जब अयोध्या में प्रभु श्रीराम विराजमान हों,तब सभी अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं और दीपावली मनाएं,

लखनऊ दिसम्बर:भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में कहा कि प्राचीन काल में अयोध्या नगरी कैसी थी इसका वर्णन महर्षि वाल्मीकि जी ने विस्तार से किया है। उन्होंने लिखा है कि महान अयोध्या पुरी धन-धान्य से परिपूर्ण, समृद्धि के शिखर पर और आनंद से भरी हुई थी। अयोध्या में विज्ञान और वैराग्य के साथ ही उसका वैभव भी शिखर पर था। अयोध्या नगरी की इस पुरातन पहचान को आधुनिकता से जोड़कर वापस लाना है।प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में 30 दिसम्बर की तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है।…

Read More

रामोत्सव 2024-अयोध्या में विकास के नये युग का सूत्रपात, पीएम मोदी 15700 करोड़ की 46 परियोजनाओं अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का करेंगे लोकार्पण,6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी

अयोध्या, दिसंबरः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या आ रहे हैं। इस दौरान पीएम मोदी 15,700 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। यही नहीं श्रीराम की नगरी से देश के विभिन्न शहरों के लिए भी सौगातों का पिटारा खुलेगा। पीएम मोदी देश के अलग अलग स्टेशनों से संचालित होने वाली 6 वंदे भारत और 2 अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसी के साथ 30…

Read More

क्या है अयोध्या का महर्षि वाल्मीकि से संबंध और उनके नाम पर पड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम

(संजय तिवारी) ब्रह्मर्षि बाल्मीकि त्रिकाल दर्शी हैं। सतयुग, द्वापर और त्रेता तीनों युगों में उनकी उपस्थिति के शास्त्रीय प्रमाण हैं। जगज्जननी भूमिजा सीता जी के चरित्र और गुणों के साथ राम के जीवन पर रामायण की रचना सृष्टि को उनकी देन है। ऐसे आदिकवि के बड़ी सटीक और वास्तविक जानकारी बहुत आवश्यक है। सृष्टिकर्ता ब्रह्मा जी के पुत्र प्रचेता के पुत्र महर्षि वाल्मीकि जी रामायण के प्रसिद्ध रचयिता हैं जो आदिकवि के रूप में प्रसिद्ध हैं। उन्होंने देववाणी मे रामायण की रचना की। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रची रामायण वाल्मीकि रामायण…

Read More

अविस्मरणीय होगा प्रधानमंत्री का राममय अयोध्या में आगमन, देश को मिलेगा नया एयरपोर्ट- मुख्यमंत्री योगी

(जनसंदेश ब्यूरो)लखनऊ दिसंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धर्मनगरी अयोध्या आगमन को अविस्मरणीय समारोह बनाने के लिए सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री सूर्य प्रताप शाही व दयाशंकर सिंह तथा महापौर अयोध्या सहित स्थानीय प्रशासन के साथ वर्चुअल बैठक कर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा की। योगी ने कहा कि यह दौरा अयोध्या को हजारों करोड़ की परियोजनाओं का उपहार देने वाला होगा। धर्मनगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री का आगमन अयोध्या में ‘विकास के नए…

Read More