उत्तर प्रदेश में लागू होगी ग्रीन हाइड्रोजन नीति, पॉलिसी ड्राफ्ट तैयार,

लखनऊ दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्लोबल वार्मिंग एवं जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा उत्पादन स्रोतों को प्रोत्साहित करने के लिए ग्रीन हाइड्रोजन नीति लागू करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने सोमवार को ग्रीन हाइड्रोजन नीति की ड्राफ्ट पॉलिसी का अवलोकन करते हुए कहा कि पॉलिसी को अंतिम रूप देने से पूर्व इस क्षेत्र में काम करने वाले स्टेक होल्डर से भी परामर्श लिए जाएं, ताकि निवेशकों और उपयोगकर्ताओं को इसका ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा मिल सके।मुख्यमंत्री ने कहा…

Read More

उत्तर प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों में लगने वाली लिफ्ट,एस्केलेटरकी सुरक्षा, संरक्षा सुनिश्चित के लिए बनेगा कानून,लिफ्ट और एस्केलेटर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा,लिफ्ट और एस्केलेटर के निर्माण में बीआईएस मानक अनिवार्य

लखनऊ दिसम्बर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक उच्चस्तरीय बैठक में व्यापक जनहित का ध्यान रखते हुए बहुमंजिला इमारतों में लगने वाली लिफ्ट,एस्केलेटर की सुरक्षा, संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि तेजी से बढ़ रहे शहरीकरण और बहुमंजिला इमारतों के प्रसार से लिफ्ट और एस्केलेटर का उपयोग बढ़ रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र में अधिक फुटफॉल वाले स्थानों पर स्थापित होने वाले लिफ्ट और एस्कलेटर के बारे में एवं इनकी बनावट, स्थापना, संचालन और रख-रखाव ठीक ढंग से न किये जाने…

Read More

2024 में जीते तो योगी के बुलडोजर का मुँह घुमा देंगे- अजय राय

अमरोहा/लखनऊ, दिसंबर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से शुरू हुईं उत्तर प्रदेश कांग्रेस की बहुचर्चित ‘यूपी जोड़ो यात्रा’ सोमवार को अमरोहा पहुंची। एक सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि, उप्र की योगी सरकार किसान विरोधी सरकार है, जो गन्ना भुगतान नहीं करती, जो मुख्यमंत्री के वादे के बावजूद 9 महीने में बिजली बिल माफ़ नही करती। अजय राय ने कहा की ये गंगा जमुनी तहजीब का देश है, जहां उसी गंगा किनारे से ओम नमः शिवाय भी होता हैं और अज़ान भी होती…

Read More

हमारा पहला लक्ष्य भाजपा को केन्द्र की सरकार से हटाना है- अखिलेश यादव

लखनऊ दिसंबर। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार और यूपी में दो बार की सरकार के तमाम झूठे दावों की सच्चाई यह है कि आज भी आदिवासियों, गरीबों और किसानों की हालत ज्यों की त्यों है। उनकी आर्थिक, सामाजिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से सभी त्रस्त हैं। जनता को सामान्य जनसुविधायें बिजली, पानी, सड़क, रोटी, कपड़ा, दवा और पढ़ाई भी भाजपा सरकार में नहीं मिल पा रही है। चारो तरफ लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला…

Read More

मातृशक्ति स्वयं का, परिवार, समाज और राष्ट्र का चिंतन भारतीय दृष्टिकोण से करें : मीनाक्षी पिशवे

लखनऊ दिसंबर। महिला समन्वय की अखिल भारतीय संयोजिका मीनाक्षी पिशवे ने कहा कि, भारत की आत्मा को समझने के लिए भारतीय दृष्टिकोण रखना जरूरी है। सभी महिलाएं स्वयं का, परिवार, समाज और राष्ट्र का चिंतन भारतीय दृष्टिकोण से करें। उन्होंने महिला समन्वय द्वारा परिवार प्रबोधन, पर्यावरण गतिविधि, सामाजिक समरसता, नागरिक कर्तव्य एवं स्वदेशी जैसे विषयों पर विशेष बल देने का सुझाव दिया। भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका पुरातन काल से ही अग्रणी है अतः हमें शारीरिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक विकास को पुनर्स्थापित करना है। सहकार भारती की राष्ट्रीय सह…

Read More