पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर घमासान: गठबंधन आगे

चुनाव डेस्क। गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ समेत पश्चिम यूपी के कई जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को पहले राउंड में मतदान होना है। यह वह इलाका भी है, जहां किसान आंदोलन का काफी असर था और माना जा रहा है कि भाजपा को यहां जाट मतदाताओं का गुस्सा झेलना पड़ सकता है। जाट वोटर्स की बात करें तो कुछ हद तक ऐसा दिखता भी है, लेकिन सियासी मुकाबला कुछ और ही कहानी कह रहा है। दरअसल इन 58 सीटों में से 13 पर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल…

Read More

कांगे्रस कैंडिडेट दिलप्रीत ने किया जनसम्पर्क

लखनऊ। कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिलप्रीत सिंह डीपी अपने चुनाव प्रचार अभियान में जोरों से लगे हुए हैं दिलप्रीत सिंह “डीपी” निरंतर लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर लोगों से कांग्रेस पार्टी को विजई बनाने की अपील कर रहे हैं इसी क्रम में दिलप्रीत सिंह डीपी ने बृहस्पतिवार को लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र के मोतीलाल नेहरू नगर वार्ड, बाबू बनारसी दास वार्ड, गुरुनानक नगर वार्ड, में घर-घर जनसंपर्क कर कांग्रेस पार्टी को विजई बनाने की अपील की।*इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी दिलप्रीत…

Read More

जाट लैंड में आसान नहीं होगी गठबंधन की राह

चुनाव डेस्क। एक साल से ज्यादा वक्त तक चले किसान आंदोलन के बाद यह माना जा रहा था कि इस बार भाजपा को पश्चिम यूपी में मुश्किलें आएंगी। कहा गया था कि 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों के बाद जाट और मुस्लिमों के बीच जो खाई पैदा हुई थी, वह किसान आंदोलन ने खत्म कर दी है। ऐसे में यहां की राजनीति में एक बार फिर भाजपा कमजोर होगी और परंपरागत सामाजिक गठजोड़ बनने से रालोद को फायदा होगा। लेकिन चुनाव के ऐलान और प्रत्याशियों की घोषणा के बाद ऐसा होता…

Read More

पंजाब में 14 के बजाय 20 को वोटिंग

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को कहा कि गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 14 फरवरी के बजाय 20 फरवरी को होगा। कई राजनीतिक दलों ने 16 फरवरी को गुरु रविदास जयंती के मद्देनजर राज्य में चुनाव स्थगित करने के लिए चुनाव आयोग से सम्पर्क किया था। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा उसके सहयोगियों और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने चुनाव आयोग से मतदान की तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया था, क्योंकि गुरु रविदास मनाने के लिए…

Read More

चुनावी राज्यों में रैलियों पर बैन 22 तक बढ़ा

नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने इन राज्यों में रैलियों पर लगे प्रतिबंध को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों को केवल वर्चुअल रैली करने की इजाजत दी गई है। बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुआ चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर राज्यों में सार्वजनिक रैली, रोड शो और बाइक रैली समेत अन्य चीजों पर प्रतिबंध लगाया था। चुनाव आयोग ने गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में राजनीतिक दलों को…

Read More