कोरोना मीटर: 24 घंटे में आये पौने तीन लाख केस

नई दिल्ली। महामारी की दूसरी लहर में दिन प्रतिदिन तेजी से बढ़ती कोरोना संक्रमितों की संख्या का असर अब रिकॉर्ड मौतों के रूप में दिखने लगा है। वल्र्डोमीटर के मुताबिक रविवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में देश में कुल 2,75,306 नए संक्रमित दर्ज किए गए। इस दौरान 1625 कोरोना मरीजों की मौत हो गई। एक दिन में कोरोना के नए संक्रमितों और इससे मौत का यह सर्वोच्च आंकड़ा है। देश में लगातार तीन दिन से मौतों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है।यह पहली बार है जब एक दिन…

Read More

पीजीआई में लगा 20 हजार लीटर का लिक्विड आक्सीजन प्लांट

लखनऊ। राजधानी में संजय गांधी पीजीआई के कोरोना अस्पताल में अब बिना बाधा के आक्सीजन सप्लाई उपलब्ध रहेगी। इसके लिए राजधानी के कोरोना अस्पताल में लिक्विड आक्सीजन प्लांट लगाया गया है। इसका उद्घाटन आज संजय गांधी पी जी के निदेशक प्रो आर के धीमान द्वारा किया गया। अभी तक राजधानी कोरोना अस्पताल में सिलेंडर सिस्टम से आँक्सीजन सप्लाई दी जा रही थी, जिसमें लगभग 600 सिलेंडर प्रतिदिन की खपत हो रही थी। अब 20,000 लीटर क्षमता के इस लिक्विड आँक्सीजन प्लांट से, जिसे लिडें इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित किया गया…

Read More

वैज्ञानिकों की चेतावनी: धूल के कणों से भी फै ल रहा कोरोना

हेल्थ डेस्क। कोविड-19 के संक्रमण को लेकर रोज नए-नए वैज्ञानिक अध्ययन सामने आ रहे हैं। शीर्ष चिकित्सा संस्थानों में से एक पीजीआई चंडीगढ़ के शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि कोरोना के तीव्र प्रसार की एक वजह वायरस का पराग कणों के साथ मिलना और फिर हवा के जरिये दूर तक पहुंचना हो सकता है।पीजीआई चंडीगढ़ और पंजाब यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह शोध नवंबर में किया था जो हाल में साइंस जर्नल सस्टेनेबल सिटीज एंड सोसायटी में प्रकाशित हुआ है। यह शोध इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि कोरोना ऐसे…

Read More

मुंबई से बदतर हालत में पहुंचती दिल्ली: 24 घंटे में 24 हजार केस

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की हालत मुंबई से काफी बदतर है। यहां बीते 24 घंटों में 24 हजार नए केस मिले हैं और संक्रमण दर भी 24 फीसदी को पार कर गई है जबकि मुंबई में इसी दौरान 8811 नए मामले सामने आए। ऐसे में देखें तो दिल्ली में हर घंटे 1000 मरीज मिल रहे हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल ने माना है कि हालात खराब हो रहे हैं। ऑक्सीजन और रेमडेसिविर जैसी दवाएं कम पडऩे लगी हैं।दिल्ली में शनिवार के दिन कोविड-19 के 24,375 नए मामले सामने आए, जो राष्ट्रीय…

Read More

सरकार ने 3500 तय किया रेमडेसिविर का दाम: ब्लैक में 10 हजार की

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने आम जनता से लेकर सरकार तक की चिंता बढ़ा दी है। पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले चुकी इस महामारी की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक है। डबल म्यूटेंट वायरस ने मरीजों की सेवा में जुटे डॉक्टर, नर्स और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ को भी संक्रमित करने लगा है। राज्य सरकारें मामलों को देखते हुए प्रतिबंध लगा रही है। इस बीच एक बात जिसने सभी को परेशान कर रखा है, वह है देश के अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी। इसके…

Read More