कोरोना मीटर: देश में आंकड़ा ढाई लाख के पास

नयी दिल्ली। भारत में कोविड-19 के रिकॉर्ड 2,34,692 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढक़र 1,45,26,609 हो गई है वहीं एक दिन में अब तक सर्वाधिक 1,341 लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढक़र 1,75,649 हो गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 16 लाख से अधिक हो गई है। संक्रमण के मामलों में लगातार 38वें दिन वृद्धि हुई है। देश में उपचाराधीन मरीजों…

Read More

एक्टर सोनू सूद कोरोना से संक्रमित

मुंबई। अभिनेता सोनू सूद कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने एक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उनके कोरोना संक्रमित होने के बाद प्रशंसक उनके लिए दुआएं कर रहे हैं। सोनू सूद ने हाल ही में अमृतसर में कोविड 19 की पहली डोज ली थी।सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘कोविड पॉजिटिव, मूड और स्प्रिट सुपर पॉजिटिव। सभी को हाय। आपकी जानकारी के लिए है कि आज सुबह मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षा के तमाम नियमों को देखते हुए मैंने पहले ही खुद को क्वारंटीन…

Read More

हवा से फैल रहा है वायरस: मिले सबूत

हेल्थ डेस्क। पक्के सबूत मिल गए हैं कि कोरोना संक्रमण के लिए जिम्मेदार वायरस हवा के जरिए फैल रहा है। मेडिकल जर्नल लेंसेट में छपे एक शोध में यह दावा किया गया है। इसलिए जनस्वास्थ्य के उपाय वायरस को रोकने में सफल नहीं हो रहे हैं, क्योंकि हवा में वायरस के होने की वजह से लोग असुरक्षित हैं और संक्रमण को फैलने का मौका मिल रहा है। ब्रिटेन, अमेरिका और कनाडा के छह विशेषज्ञों ने यह पड़ताल की है और सबूत जुटाए हैं। इनमें कोऑपरेटिव इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च इन एनवायरमेंट…

Read More

विशेषज्ञों की राय: रेमडेसिविर के लिए ना हों पैनिक

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण का शिकार हुए मरीजों के लिए रेमडेसिविर इंजेक्शन को रामबाण माना जा रहा है। देश भर में इन दिनों इस इंजेक्शन की खूब मांग है और कई राज्यों में तो किल्लत पैदा हो गई है। इस संकट के बीच डॉक्टरों का कहना है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की यदि कमी हो जाती है, तब भी घबराने की जरूरत नहीं है। डॉक्टरों के मुताबिक कोरोना को हराने के लिए यही एकमात्र उपाय नहीं है। इसकी बजाय ऑक्सीजन थेरेपी, विटामिन सप्लीमेंट्स, स्टेरॉयड्स और ब्लड थिनर्स के जरिए भी मरीजों…

Read More

कोरोना के डबल म्यूटेशन का कहर: नमूनों से आया सामने

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संकट एक बार फिर गहरा गया है। देश में हर रिकॉर्ड तोड़ते नए मामलों के बीच एक डराने वाली खबर यह भी आई है कि महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल 361 नमूनों में से 61 प्रतिशत में डबल म्यूटेशन यानी दोहरे उत्परिवर्तन का पता चला है। पिछले कुछ हफ्तों में कोरोना संक्रमण के मामलों में आई भीषण तेजी के पीछे इस डबल म्यूटेशन को भी बड़ी वजह बताया जा रहा है। वह भी ऐसे समय में जब भारत में टीकाकरण अभियान भी तेजी से चलाया…

Read More