डेस्क। पंजाब में सरकार बनाने को लेकर हरियाणा मंत्री अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए इसे अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान किए गए धोखे से जन्मी पार्टी बताया है। विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म धोखे से हुआ है। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान वो तो आंदोलन के लिए बैठे थे, लेकिन इन्होंने राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं रख कर उनके आंदोलन की आड़ में अपने संगठन का निर्माण कर लिया। इसलिए जैसा ये बताते हैं वैसे ये हैं…
Read MoreCategory: MainSlide
असम में मुस्लिम अल्पसंख्यक नहीं: सरमा
डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि असम राज्य की आबादी में 35 फीसदी मुसलमान हैं और उन्हें अब इस पूर्वोत्तर राज्य में अल्पसंख्यक नहीं माना जा सकता। उन्होंने 1990 में कश्मीरी हिंदुओं के पलायन का भी जिक्र किया और कहा कि अन्य समुदायों के डर को दूर करना राज्य में “मुसलमानों का कर्तव्य है।असम विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर एक बहस के दौरान बोलते हुए, सरमा ने कहा, “आज मुस्लिम समुदाय के लोग विपक्ष में नेता हैं, विधायक हैं और उनके…
Read Moreअखिलेश बोले: लखीमपुर फाइल्स भी बननी चाहिए
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (इकाना स्टेडियम) में सीएम आदित्यनाथ के शपथग्रहण को लेकर चल रही तैयारियों को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को सपा शासन में बने स्टेडियम में शपथ ग्रहण करना पड़ रहा है। अखिलेश यादव ने द कश्मीर फाइल्स को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि लखीमपुर फाइल्स फिल्म भी बननी चाहिए। अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहा, ”इकाना का पहले नाम बदला गया। भगवान विष्णु के नाम पर वह स्टेडियम…
Read Moreचीन के बाद दक्षिण कोरिया में कोरोना बढ़ा
डेस्क। चीन के बाद, दक्षिण कोरिया अब अपने सबसे खराब कोविड-19 के प्रकोप का सामना कर रहा है। दक्षिण कोरिया में बुधवार को 4,00,000 से अधिक संक्रमण के मामले दर्ज किए गए। दक्षिण कोरियाई मीडिया के अनुसार, देश में 4,00,741 नए दैनिक कोविड-19 मामले दर्ज किए गए, जो देश में पिछले साल जनवरी में अपना पहला कोविड-19 मामला दर्ज करने के बाद से सबसे अधिक है। इनमें से अधिकांश स्थानीय संक्रण के मामले बताए जा रहे हैं। यानी देश में कोरोना का लोकल ट्रांसमिशन शुरू हो गया है।
Read Moreपीएम मोदी की अपील: किशोर लगवाएं कोविड टीका
नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार 12 से 14 आयु वर्ग के किशोरों से कोविड-19 रोधी टीके की खुराक लेने और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से ‘एहतियाती खुराक’ लेने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर यह भी कहा कि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत आज बेहतर स्थिति में है लेकिन इसके बावजूद देशवासियों को बचाव के सभी उपायों का पालन भी करते रहना होगा। ज्ञात हो कि देश में बुधवार से 12 से 14 साल के बच्चों का कोविड-19 टीकाकरण शुरू हो गया।…
Read More