पंजाब कांग्रेस से सिद्धू का इस्तीफा

चंडीगढ। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी की पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया। क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू ने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जैसा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा था, मैंने अपना इस्तीफा दे दिया है।….। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे अपने त्यागपत्र में लिखा, ‘‘मैं अध्यक्ष (पीपीसीसी) के पद से इस्तीफा देता हूं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की…

Read More

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग: बुमराह ने लगाई छलांग

खेल डेस्क। आईसीसी द्वारा बुधवार को जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टॉप 5 गेंदबाजों में अपनी जगह बना ली है, वह 6 पायदानों की लंबी छलांग लगाकर 830 प्वॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं विराट कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में 4 पायदानों के नुकसान के साथ 9वें और रविंद्र जडेजा ऑलराउंडर की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने घरेलू सरजमीं पर पहला 5 विकेट हॉल के साथ…

Read More

यूपी में दो दिन रहेगा होली का अवकाश

लखनऊ। रंगों के त्योहार होली के मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार ने दो दिन के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। सामान्य प्रशासन अनुभाग के प्रमुख सचिव जितेन्द्र कुमार ने बुधवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होने कहा कि 18 और 19 मार्च को सरकारी दफ्तरों में होली का अवकाश रहेगा। प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की सूची में 18 मार्च को होली का अवकाश घोषित किया था। चूंकि प्रदेश में इस साल होली का त्योहार 18 और 19 मार्च को मनाया जाना है, इसलिये सरकारी कार्यालयों में…

Read More

भगवंत मान ने ली सीएम की शपथ: उमड़ी भीड़

डेस्क। पंजाब में नई राजनीति की शुरुआत के वादे के साथ भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। अकेले ही शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने भगत सिंह के गांव में भारी संख्या में जुटे लोगों को संबोधित भी किया। भगवंत मान ने कहा कि लोगों ने जितना प्यार मुझे दिया है, उसका कर्ज तो मैं जन्मों तक नहीं उतार पाऊंगा। क्रांतिकारी भगत सिंह का जिक्र करते हुए भगवंत मान ने कहा कि वह हमेशा सोचते थे कि देश आजाद तो हो जाएगा, लेकिन किन हाथों…

Read More

गोवा-मणिपुर में सीएम नहीं बदलेगी बीजेपी

नई दिल्ली। गोवा और मणिपुर में मुख्यमंत्री पद को लेकर स्थिति साफ हो गई है। खबर है कि प्रमोद सावंत और एन बीरेन सिंह ही राज्य के सीएम होंगे। होली के बाद उनका शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हो सकता है। 40 सीटों वाले गोवा में भारतीय जनता पार्टी ने 20 सीटों पर जीत के साथ ही सत्ता में बने रहने में सफलता हासिल की है। वहीं, मणिपुर में पार्टी के खाते में 32 सीटें आईं। राज्य के दोनों प्रमुख नेता दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर चुके हैं।

Read More