सीजेआई रमना बोले: ओमिक्रॉन है साइलेंट किलर

नई दिल्ली। देश के मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 का ओमिक्रॉन वैरिएंट एक साइलेंट किलर है और इससे उबरने में काफी समय लगता है। यह टिप्पणी सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह द्वारा शीर्ष अदालत से पूर्ण शारीरिक सुनवाई पर लौटने का आग्रह करने के बाद आई है। आपसी विचार-विमर्श के दौरान देश के मुख्य न्यायाधीष एन वी रमण ने जब कहा कि आज कोरोना के 15,000 नए केस सामने आए हैं। जवाब में एससीबीए अध्यक्ष विकास सिंह…

Read More

बोले नीतीश: शराबबंदी से बढ़ी पर्यटकों की संख्या

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि राज्य में शराबबंदी के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। वर्ष 2016 में जब शराबबंदी लागू की गई तो कुछ लोग कहते थे कि पर्यटकों की संख्या में कमी आ जाएगी, लेकिन बिहार में पर्यटक बढ़ गए हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटक बिहार में शराब पीने नहीं, बल्कि यहां की खासियत और चीजों को देखने आते हैं। मुख्यमंत्री समाज सुधार अभियान के अंतर्गत भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में जीविका दीदियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य में…

Read More

बढ़ेगी रात की गर्मी: तापमान में भी होगा इजाफा

नई दिल्ली। दिल्ली में अब रात के तापमान में भी इजाफा दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस वजह से रात में गर्मी भी बढ़ेगी। इस बीच, मंगलवार को दिल्ली के पालम इलाके में न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में मंगलवार की सुबह से ही धूप तेज निकली। दिन चढऩे के साथ ही धूप और तीखी हो गई। इसके चलते अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ। दिल्ली के सफदरजंग मौसम केन्द्र में दिन का…

Read More

अमेठी में प्रियंका की दहाड़: योगी बतायें बेरोजगारी का प्रतिशत

अमेठी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बुधवार को अमेठी में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान आतंकवाद पर बात कर रही हैं तथा बेरोजगारी, महंगाई, महिला सशक्तिकरण और छोटे किसानों और कारोबारियों की मदद जैसे मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका रही हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अन्य पार्टियां आवारा मवेशियों और महिलाओं के मुद्दों को, इन पर कांग्रेस द्वारा चुनाव अभियान में बोलने के बाद उठा रही हैं। प्रियंका गांधी ने कहा, सपा और भाजपा जैसी…

Read More

सीएम योगी बोले: छुट्टा पशुओं की देखभाल के लिए मिलेंगे 1 हजार

अमेठी। आवारा पशुओं के मामले में बुधवार को सीएम योगी ने भी अपना प्लान बताया। इससे पहले मंगलवार को बहराइच में पीएम मोदी ने आवारा पशुओं से निजात के लिए 10 मार्च के बाद प्लान बनाने की बात कही थी। समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव लगातार आवारा पशुओं का मामला उठा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर भाजपा सरकार बनाती है तो छुट्टा पशुओं की देखभाल करने वाले किसानों को 900 से 1000 रुपये महीने दिया जाएगा। अमेठी में चुनाव प्रचार के दौरान सीएम योगी ने कहा…

Read More