दहाड़े केजरीवाल: किसान देशद्रोही नहीं हो सकता

मेरठ। किसान महापंचायत को संबोधित करने पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों के लिए डेथ वारंट है। इस कानून से किसानों की जमीन छीन ली जाएगी। भीषण ठंड में किसान लगातार आंदोलन इसलिए कर रहा है कि उसकी खेती पूंजीपतियों के पास चली जाएगी। किसान अपने ही खेत में मजदूर बन जाएगा। यह करो या मरो की लड़ाई है। तीनों कृषि कानून के विरोध में आम आदमी पार्टी (आप) ने मेरठ में दिल्ली बाईपास स्थित संस्कृति रिसोर्ट में किसान महापंचायत का आयोजन किया…

Read More

मुहूर्त हैं खूब: करिए शादी

डेस्क। बसंत पंचमी के साथ ही विवाह आयोजन आरंभ हो गए हैं। इस समय शादियां ज़रूर चल रही हैं लेकिन जहां तक शुभ मुहूर्त की बात है अभी इसके लिए थोड़ा रुकना होगा। ज्योतिष गणना के अनुसार इस महीने गुरु एवं शुक्र अस्त हो चुके हैं इसलिए अगले 53 दिनों तक विवाह के शुभ मुहूर्त नहीं हैं। 17 अप्रैल को शुक्र तारा उदय होगा और उसके 5 दिन बाद से मुहूर्तों की लंबी श्रृंखला आरंभ होने जा रही है। इसके बाद 22 अप्रैल से 15 जुलाई 2021 तक विवाह के…

Read More

राम की माया: मंदिर के लिए आ गये 21सौ करोड़

अयोध्या। भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बनाने के लिए चला 44 दिन का चंदा अभियान 27 फरवरी को पूरा हो गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी के अनुसार, चंदा इक_ा करने के अभियान के तहत शुक्रवार तक 2100 करोड़ रुपए का चंदा मिला है। खास बात यह है कि 15 जनवरी से शुरू हुए इस अभियान का लक्ष्य 1100 करोड़ रुपए था। 2100 करोड़ रुपए की राशि अभी और बढ़ेगी, क्योंकि राशि गिनने का काम जारी है। स्वामी गोविंद देव गिरी ने यह भी…

Read More

कोरोना कहर: पुणे में 14 तक बंद हुए स्कूल-कॉलेज

पुणे। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच पुणे प्रशासन ने रविवार को अहम कदम उठाया है। कोरोना की स्थिति को देखते हुए पुणे में 14 मार्च तक स्कूल-कॉलेजों को बंद रखा गया है। मेयर मुरलीधर मोहोल ने बताया कि लोगों को रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं होगी।एक दिन पहले ही महाराष्ट्र के अमरावती जिले में लॉकडाउन को एक हफ्ते तक के लिए बढ़ा दिया था। इस तरीके से अमरावती में अब आठ मार्च तक के लिए लॉकडाउन…

Read More

महिला संचालित पेट्रोल पंप की शुरूआत

गोरखपुर। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देते हुए इंडियन ऑयल कॉरपोरशन ने गोरखपुर में पहले महिलाओं द्वारा संचालित पेट्रोल पंप की शुरूआत की है। कंपनी के चेयरमैन एसएम वैद्य ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि आगे भी महिलाओं के द्वारा संचालित पंप यूपी में खोले जायेंगे जहां सारे काम खुद महिलाएं करेंगी। श्री वैद्य ने इस दौरान सभी पंप की महिला कर्मचारियों से मुलाकात की और उनके काम को समझा। चेयरमैन ने पंप के संचालन की बधाई दी।

Read More