दिल्ली पुलिस के बीच किताबें लेकर पहुंचा राजकमल

नई दिल्ली। राजकमल प्रकाशन ने एक अनूठी पहल करते हुए रविवार को दरियागंज पुलिस स्टेशन परिसर में एक विशेष आयोजन के तहत दिल्ली पुलिस के प्रतिनिधियों को किताबें भेंट कीं। साथ ही बाल सुधार गृहों, बालिका सुधार गृह और एक स्टडी सर्किल में भी किताबें भेंट कीं। राजकमल प्रकाशन ने अपने 74 वें स्थापना दिवस पर घोषित पुस्तक मित्र अभियान के पहले कदम के तहत दरियागंज पुलिस स्टेशन परिसर में एक आयोजन किया जिसमें आए सभी पुलिस प्रतिनिधियों को पुस्तकें भेंट की गईं। आयोजन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते…

Read More

सपा एमएलए मनोज पांडे पर कसा शिकंजा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व मंत्री मनोज कुमार पांडेय की मुश्किलें बढऩे वाली हैं। शासन के आदेश पर उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने उनके विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की शिकायतों की खुली जांच शुरू कर दी है। गोपनीय जांच में शिकायतें प्रथमदृष्ट्या सही पाए जाने के बाद खुली जांच के आदेश दिए गए हैं।सूत्रों के अनुसार मनोज पांडेय पर अपने क्षेत्र के दलित परिवार की जमीन अवैध ढंग से हथियाने का भी आरोप है। शिकायतें मिलने पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने विजिलेंस के माध्यम से पहले गोपनीय…

Read More

एनएसयूआई ने भरी हुंकार: सडक़ से संसद तक संघर्ष

लखनऊ। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुन्दन के आज यहां राजधानी लखनऊ में आयोजित नौकरी दो या डिग्री वापस लो’ छात्र महासम्मेलन में पहुंचने पर एयरपोर्ट पर सैंकड़ों छात्रों और युवाओं ने एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अनस रहमान के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। इसके उपरान्त प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित छात्र महासम्मेलन में नीरज कुन्दन का हजारों छात्रों एवं युवाओं ने फूल-मालाओं और गननभेदी नारों से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर नौकरी दो या डिग्री वापस लो छात्र महासम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष…

Read More

इसरो ने सी-51 का किया सफल प्रक्षेपण

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारत के पीएसएलवी (ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान) सी-51 के जरिए ब्राजील के अमेजोनिया-1 और 18 अन्य उपग्रहों का रविवार को यहां श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफल प्रक्षेपण किया गया। यह इसरो का इस साल का पहला मिशन है। पीएसएलवी-सी51 ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के प्रथम लॉन्च पैड से करीब 10 बजकर 24 मिनट पर उड़ान भरी और सबसे पहले करीब 17 मिनट बाद प्राथमिक पेलोड अमेजोनिया-1 को कक्षा में स्थापित किया। करीब डेढ़ घंटे के अंतराल के बाद अन्य उपग्रहों को 10 मिनट में एक के…

Read More

उद्धव सरकार के वनमंत्री राठौड़ का इस्तीफा

मुंबई। 22 वर्षीय टिकटॉक स्टार की आत्महत्या केस में नाम आने के बाद महाराष्ट्र में शिवसेना के कोटे से मंत्री संजय राठौड़ ने इस्तीफा दे दिया है। वन मंत्री राठौड़ ने रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से मुलाकात की और कैबिनेट से अपना इस्तीफा सौंपा। सोमवार से महाराष्ट्र में विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। विपक्ष राठौड़ के बहाने उद्धव सरकार को घेरने की तैयारी में था।राठौड़ ने कहा कि एक महिला की मौत पर हो रही ‘गंदी राजनीति’ की वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है। राठौड़…

Read More