अनुराग कश्यप व तापसी के घर पर इन्कम टैक्स की छापेमारी

मुंबई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस तापसी पन्नू के घर पर छापेमारी की है। इन दोनों सितारों के अलावा फैंटम फिल्म्स से जुड़े कुछ और लोगों के यहां भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड चल रही है। टैक्स चोरी के केस में विभाग की ओर से यह छापेमारी की जा रही है। अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू समेत कई लोगों के मुंबई और पुणे स्थित 20 ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने रेड की है। इसके अलावा विकास बहल और फैंटम फिल्म्स का को-फाउंडर मधु…

Read More

योगी बोले: टोपी वाले फिर कठघरे में

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा धारण की जाने वाली ‘टोपी’ पर पूर्व में तल्ख टिप्पणी कर चुके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि हाथरस में हाल में हुई घटना ने इस टोपी को एक बार फिर कठघरे में खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए हाथरस की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा “कल हाथरस में भी साबित हुआ है। दिनभर सोशल मीडिया पर यह चला कि टोपी वाला कौन था? हाथरस की…

Read More

दिल्ली नगर निगम: आप की बम-बम, बीजेपी पर झाडू़

नयी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के पांच वार्ड में हुए उपचुनावों के बुधवार को घोषित परिणामों में चार वार्ड में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की जबकि एक वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी विजयी रहा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोग दिल्ली के तीन नगर निगमों में पार्टी को सत्ता में लाना चाहते हैं। हालांकि आप को अल्पसंख्यक बहुल चौहान बांगर वार्ड में झटका लगा जहां से कांग्रेस उम्मीदवार चौधरी जुबैर अहमद ने आप के उम्मीदवार मोहम्मद इशराक खान को 10,642 मतों से हराया। नगर निकाय…

Read More

मंत्री के इस्तीफे के बाद कर्नाटक में राजनीतिक भूचाल

बेंगलुरु। कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकिहोली ने अपने खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोप लगने के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को अपना त्यागपत्र भेज दिया। किसी अज्ञात महिला के साथ अंतरंग होने के कथित वीडियो क्लिप सामने आने के एक दिन बाद जारकिहोली ने त्यागपत्र दिया है। कन्नड़ समाचार चैनलों ने इस क्लिप का प्रसारण किया था। मुख्यमंत्री को भेजे त्यागपत्र में जारकिहोली ने कहा है, ‘‘मेरे खिलाफ लगे आरोपों में सच्चाई नहीं है। जल्द से जल्द इसकी जांच होनी चाहिए।’’ जारकिहोली ने कहा है, ‘‘मुझे…

Read More

दिल्ली एमसीडी चुनाव: आप का दबदबा, बीजेपी गायब

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में मतगणना जारी है। अब तक सामने आए रुझानों में से 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, वहीं एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। बीजेपी के खाते में फिलहाल कोई सीट जाती नहीं दिख रही है। शालीमार बाग उत्तर, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी सी वॉर्ड में आप कैंडिडेट आगे चल रहे हैं। वहीं चौहान बांगर वॉर्ड में कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहा है। 28 फरवरी को इन सीटों पर उपचुनाव हुआ था…

Read More