लखनऊ में ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट: 3 की मौत

लखनऊ। लखनऊ के चिनहट में केटी प्लांट पर रिफलिंग के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए हैं। दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई। एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सीएम योगी ने भी हादसे का संज्ञान लिया है और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये गए हैं। कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया है। ऑक्सीजन की मारामारी के कारण ही प्लांट पर मरीजों, तीमारदारों की…

Read More

लखनऊ में डीआडीओ का अस्पताल शुरू: योगी ने किया शुभारंभ

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बना डीआरडीओ का कोरोना अस्पताल बुधवार की सुबह शुरू हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बने 505 बेड के अवध शिल्प ग्राम में अटल विहारी वाजपेयी कोविड अस्पताल का शुभारंभ किया। डीआरडीओ ने इस अस्थाई हॉस्पिटल को बनाया है। फिलहाल अस्पताल को 250 बेड के साथ शुरू किया गया है। इनमें 150 आइसीयू और 100 बेड आइसोलेशन वार्ड के होंगे। अगले तीन दिनों में यहां मौजूदा सभी बेड का इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर सीएम योगी ने कहा कि सरकार लगातार कोरोना…

Read More

राहुल बोले: फेल मोदी सरकार, ना वैक्सीन, ना रोजगार

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीर स्थिति को लेकर बुधवार को एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि लोगों को टीका और रोजगार उपलब्ध कराने में मोदी सरकार नाकाम रही है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘ना वैक्सीन, ना रोजगार, जनता झेले कोरोना की मार, बिलकुल फेल मोदी सरकार!’

Read More

80 करोड़ गरीबों को 5 किलो फ्री राशन

नई दिल्ली। देश के गरीबों को केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने देश के 80 करोड़ गरीबों को मई और जून के महीने में प्रति व्यक्ति 5 किलो राशन मुफ्त देने का ऐलान किया है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 79.88 करोड़ गरीबों को यह सुविधा देने का फैसला लिया। राज्यों को इस स्कीम के तहत कितने गेहूं और चावल का आवंटन किया जाएगा। इस संबंध में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से फैसला लिया जाएगा। इसके अलावा इस…

Read More

आयी डरावनी रिपोर्ट: कोरोना मचाएगा तबाही, मौतें होंगी ज्यादा

डेस्क। कोरोना वायरस आने वाले दिनों में और कहर बरपा सकता है। संक्रमण से होने वाली मौतें दोगुनी हो सकती हैं। कुछ रिसर्च मॉडल्स में दावा किया गया है कि फिलहाल कोरोना से जितनी मौतें हो रही हैं, उससे दोगुना आंकड़ा अगले कुछ सप्ताह में हो सकता है। बेंगलुरु स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस के मुताबिक यदि कोरोना से मरने वालों की यही रफ्तार रही तो 11 जून तक मौतों का आंकड़ा 404,000 के पार पहुंच सकता है। इसके अलावा यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन स्थित इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ मीट्रिक्स एंड इवैल्युएशन…

Read More