बंगाल हिंसा के लिए केन्द्र ने बनायी जांच टीम

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा के कारणों की पड़ताल करने और राज्य में जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए चार सदस्यीय दल का गठन किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मंत्रालय के एक अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में दल पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गया है।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को पश्चिम बंगाल सरकार से राज्य में चुनाव के बाद हुई हिंसा की विस्तृत रिपोर्ट सौंपने और ‘‘समय गंवाए बिना’’ ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए…

Read More

नगर वासियों ने ऑक्सीजन गैस के लिए कराया रजिस्ट्रेशन

दिनेश शर्मा, गाजियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम के पांचो जोनल कार्यालयों में ऑक्सीजन गैस उपलब्ध कराने हेतु 238 नगर वासियों ने रजिस्ट्रेशन कराया तथा कूपन प्राप्त किये। नगर वासियों द्वारा अपने सिलेंडर पर अपना मारकर से नाम व पता लिखा गया ताकि सिलेंडर रिफिलिंग होने के बाद सिलेंडर की प्राप्ति आसानी से हो सके।शहर में जिस प्रकार कॉविड संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। उस को ध्यान में रखते हुए नगर आयुक्त ऑक्सीजन गैस नोडल प्रभारी महेंद्र सिंह तवर द्वारा पांचो जोनों में व्यवस्था बनाई गई है ताकि एक…

Read More

भारत से दोस्ती निभा रहा है रूस

डेस्क। रूस अगले दो दिनों में स्पुतनिक वी के टीकों 150,000 खुराकों की दूसरी खेप भेज रहा है। इसके अलावा लगभत तीस लाख खुराक मई के अंत तक हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डी की लैब में उतरने वाली है। रूस ने स्पुतनिक वी की 50 लाख खुराक जून तक और जुलाई में एक करोड़ से अधिक खुराक भारत भेजने की तैयारी कर रहा है। नई दिल्ली और मॉस्को में स्थित राजनयिकों के अनुसार, रूस कम से कम चार ऑक्सीजन उत्पन्न करने वाले ट्रक भेज रहा है, जो कि बिजली की आपूर्ति…

Read More

पंचायत चुनाव: सभी दलों पर भारी पड़े निर्दल

लखनऊ। यूपी में हुए पंचायत चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशी सभी सियासी दलों पर भारी पड़े हैं। जिला पंचायत सदस्यों के 3050 पदों पर हुए चुनावों में 947 निर्दलीय प्रत्याशी जीते हैं। पूर्वांचल में तो निर्दलीयों ने भारी संख्या में जीत दर्ज की है। मध्य यूपी, पश्चिमी यूपी और अवध क्षेत्र में भी निर्दलीयों की अच्छी तादाद जीती है।इनमें से कई ऐसे हैं, जो भाजपा के बागी के तौर पर लड़े थे। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा को उम्मीद है कि ये उनके ही साथ जाएंगे। परिणामों पर नजर…

Read More

नेपाल में ओली की कुर्सी हिली

डेस्क। नेपाल में पुष्पकमल दहल प्रचंड के नेतृत्व वाली सीपीएन (माओवादी सेंटर) द्वारा ओली सरकार से आधिकारिक रूप से समर्थन वापस ले लिया गया है। इसके बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्व वाली सरकार ने प्रतिनिधि सभा में अपना बहुमत खो दिया। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता गणेश शाह के अनुसार, सरकार से समर्थन वापस लेने के फैसले की जानकारी देते हुए पार्टी ने संसद सचिवालय को इस आशय का एक पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि माओवादी सेंटर के मुख्य सचेतक देव गुरुंग ने संसद सचिवालय में अधिकारियों को…

Read More