गडकरी बोले: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे जल्द होगा पूरा

नई दिल्ली। केंद्रीय सडक़ परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना को तेजी से पूरा करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में, नितिन गडकरी ने कहा कि परियोजना की कुल लंबाई में से 350 किमी का निर्माण पहले ही किया जा चुका है और 825 किमी के निर्माण का काम प्रगति पर है।गडकरी ने कहा कि बाकी बचे 163 किलोमीटर के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं और बचे हुए कार्यों कों चालू वित्त…

Read More

बढ़ा कद: मुख्तार बने रास में उपनेता

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को राज्यसभा में उपनेता की जिम्मेदारी दी गई है। सोमवार को पार्टी सूत्रों की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। बीजेपी सूत्रों ने कहा कि मुख्तार अब्बास नकवी को संसदीय राजनीति का लंबा अनुभव है। वह पीएम मोदी के पहले कार्यकाल में संसदीय कार्यमंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं। इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है। मुख्तार अब्बास नकवी को सभी दलों ने नेताओं से अपने अच्छे रिश्तों के लिए जाना जाता है। उन्हें ऐसे वक्त में…

Read More

पेगासस जासूसी प्रकरण: मंत्री बोले, अवैध निगरानी संभव नहीं

नई दिल्ली। पेगासस जासूसी के कथित दावे को लेकर आज संसद के मानसून सत्र में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सरकार का पक्ष रहा। उन्होंने कहा है कि हमारे कानूनों और मजबूत संस्थानों में जांच और संतुलन के साथ किसी भी प्रकार की अवैध निगरानी संभव नहीं है। भारत में एक अच्छी तरह से स्थापित प्रक्रिया है जिसके माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक संचार का वैध तरीके से इस्तेमाल किया जाता है। आईटी मंत्री ने कहा कि जब हम इस मुद्दे को तर्क के चश्मे से देखते…

Read More

देशमुख का खुलासा: 4.20 करोड़ की सम्पत्ति हुई है जब्त

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जब्त की गई उनकी संपत्ति 4.20 करोड़ से अधिक है, न कि 300 करोड़ से अधिक, जैसा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है। उन्होंने कहा कि यह संपत्ति उनके बेटे सलिल देशमुख ने 2006 में खरीदी थी। अनिल देशमुख ने सोमवार दोपहर जारी एक वीडियो में कहा, “ईडी ने अस्थायी रूप से ₹4 करोड़ से अधिक की मेरी संपत्ति को जब्त कर लिया है। संपत्तियों के बीच, केंद्रीय एजेंसी ने…

Read More

उधमसिंह नगर में लगेंगे 9 एसटीपी

पिथौरागढ। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में स्वच्छ गंगा मिशन के तहत छह नदियों और नहरों पर 30 मेगालीटर के नौ ‘मलजल शोधन संयंत्र’ (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) लगाए जाएंगे।प्रदेश के जल संसाधन मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने सोमवार को कहा कि केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय ने इस कार्य के लिए 199.66 करोड रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। मंत्री ने बताया कि ये संयंत्र मेला, ढेला, किच्छा, नंढौर, पिलखा और कोसी पर लगाए जाएंगे। चुफाल ने पिछले महीने केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात के दौरान इन नदियों…

Read More