बकरीद के लिए योगी सरकार ने जारी की गाइड लाइन

लखनऊ। यूपी सरकार ने 21 जुलाई को मनाए जाने वाले बकरीद के त्यौहार के लिए सोमवार को दिशा-निर्देश जारी किए।राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को बकरीद पर्व के मद्देनजर सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। योगी ने निर्देश दिए कि कोविड महामारी को देखते हुए पर्व से जुड़े किसी आयोजन में एक समय में 50 से अधिक लोग एक स्थान पर एकत्र नहीं हों। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी गोवंशीय पशु, ऊंट और अन्य किसी प्रतिबंधित…

Read More

संसद में विपक्ष का हंगामा: मोदी नहीं करा पाये परिचय

नयी दिल्ली। विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मानसून सत्र के पहले दिन अपनी मंत्रिपरिषद के नये सदस्यों का परिचय संसद के दोनों सदनों में नहीं करवा पाए और उन्होंने मंत्रियों की सूची दोनों सदनों के पटल पर रखी। प्रधानमंत्री ने विपक्षी दलों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कुछ लोगों को यह रास नहीं आ रहा है कि दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और महिला मंत्रियों का यहां परिचय कराया जाए। उन्होंने विपक्षी दलों के रवैये को महिला एवं दलित विरोधी ‘‘मानसिकता…

Read More

किसानों के प्रदर्शन से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम

नई दिल्ली। केंद्र के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर मॉनसून सत्र के दौरान संसद के बाहर किसानों द्वारा प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तैयारी कर ली है। संसद की सुरक्षा के लिए सडक़ से आसमान तक कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शन टालने के लिए रविवार को किसान संगठनों को मनाने की दिल्ली पुलिस की कोशिश नाकाम रही थी। बैठक के दौरान पुलिस की तरफ से किसानों को दिल्ली में प्रदर्शन के लिए वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की भी पेशकश…

Read More

मुंबई के ठाणे में बारिश का कहर: 5 की मौत

मुंबई। मॉनसूनी बरसात का कहर लगातार जारी है। मुंबई और दिल्ली में कई लोगों की जान लेने के बाद अब ठाणे में बारिश का कहर टूटा है। यहां के घोलई नगर कलवा में भारी बारिश के बाद जमीन खिसकने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोगों के घायल होने की खबर है। बरसात के पानी में डूबने से एक चार वर्षीय बच्चे की भी मौत हो गई। गौरतलब में लगातार बारिश के चलते ठाणे में हालत बहुत ज्यादा खराब है। यहां कई जगहों पर जलजमाव हो चुका…

Read More

आजम खान की तबियत फिर बिगड़ी: मेंदाता में भर्ती

सीतापुर। जेल में बंद पूर्व मंत्री और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की तबीयत सोमवार सुबह फिर बिगड़ गई। जेल अधीक्षक के अनुसार, उनका ऑक्सीजन लेवल 90 है जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही है। उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। सीतापुर जिला कारागार के जेलर आरएस यादव ने बताया कि आजम को आज सुबह सांस लेने में तकलीफ हुई। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी जांच की, तो उनका ‘ऑक्सीजन का स्तर कम पाया गया। इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें…

Read More