कई राज्यों में जज नियुक्त

नई दिल्ली। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में 7 जजों की नियुक्ति की गई है। इनमें से 5 जजों की नियुक्ति पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में तथा दो जजों की नियुक्ति गुरुवार को राजस्थान हाईकोर्ट में हुई। कानून मंत्रालय के न्याय विभाग के मुताबिक सभी सातों जज इससे जज बनने से पहले वकील थे। 7 नए जजों की नियुक्ति के अलावा मंत्रालय ने आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की जज के ललिथा कुमार का ट्रांसफर तेलंगाना हाईकोर्ट में किया है। इस महीने के शुरुआत से लेकर अब तक सरकार ने कई जजों…

Read More

डोडा में सडक़ हादसा: 10 की मौत

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के डोडा में आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया। जम्मू के ठथरी-डोडा मार्ग पर सुई ग्वारी में गुरुवार की सुबह हुई एक सडक़ दुर्घटना में कम से कम दस यात्रियों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन से अधिक घायल होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, एक मिनी बस के डोडा के पास खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इस बात की जानकारी दी है।मिली जानकारी के मुताबिक, एक मिनी बस ठथरी से डोडा की ओर जा…

Read More

घरेलू गैस सिलेंडर 100 रुपये तक हो सकता है मंहगा

बिजनेस डेस्क। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम अगले हफ्ते 1 नवंबर का रिवाइज्ड होंगे। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ताओं को 100 रुपये प्रति सिलेंडर का झटका लग सकता है। क्योंकि, एलपीजी के मामले में लागत से कम मूल्य पर बिक्री से होने वाला नुकसान (अंडररिकवरी) 100 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच चुका है। इस वजह से इसकी कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।सूत्रों ने बताया कि रसोई गैस सिलेंडर का दाम कितना बढ़ेगा, यह सरकार की अनुमति पर निर्भर करेगा। इससे पहले छह अक्टूबर को रसोई गैस सिलेंडर…

Read More

सीएम धामी ने किए बद्रीनाथ के दर्शन

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंच कर भगवान श्री बद्रीनाथ की विशेष पूजा अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा अर्चना कराई। मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों से बातचीत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं के संबध में जानकारी भी ली। पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के…

Read More

योगी सरकार ने दिया 28 लाख कर्मियों को बोनस

लखनऊ। योगी सरकार ने राज्य सरकार के 28 लाख कर्मचारियों और पेंशनर को दिवाली से पहले बोनस का तोहफा दे दिया। वित्त विभाग द्वारा बनाए गए बोनस के प्रस्ताव तैयार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। इसका भुगतान अक्टूबर की सैलरी के साथ नवम्बर में किया जाएगा। अराजपत्रित कर्मचारियों को एक महीने का तदर्थ बोनस देने का प्रस्ताव वित्त विभाग ने तैयार किया था। सूत्रों के मुताबिक पहले की तरह ही बोनस का 25 प्रतिशत भाग कैश और 75 प्रतिशत जीपीएफ में भेजा जाएगा। इसकी अधिकतम सीमा…

Read More