दिल्ली विस ने दिया कंगना को समन

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समिति ने अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में छाई रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को समन जारी किया है। उन्हें 6 दिसंबर दोपहर 12 बजे समिति के सामने पेश होने को कहा गया है। बता दें कि पिछलें दिनों एक्ट्रेस ने सिख समुदाय पर अप्रिय और अपमानजनक टिप्पणी की थी। इसे लेकर उन्हें समन जारी किया गया है। आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा शांति और सद्भाव समिति के अध्यक्ष हैं। वहीं दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने इंस्टाग्राम पर…

Read More

बीएसपी से शाह आलम ने तोड़ा नाता

लखनऊ। यूपी चुनाव से पहले बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती को लगातार झटके लग रहे हैं। गुरुवार को मायावती को बड़ा झटका लगा। विधानसभा में बसपा विधानमंडल दल के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आजमगढ़ के मुबारकपुर से विधायक शाह आलम को मायावती ने इसी साल जून में विधानमंडल दल का नेता बनाया था। शाह आलम ने बसपा के सभी पदों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने पार्टी की मुखिया मायावती को अपना इस्तीफा सौंपा है। शाह आलम ने इस्तीफे में लिखा…

Read More

टिकैत की हुंकार: यूपी चुनाव में बीजेपी हराओ का नारा

नई दिल्ली। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को कहा कि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य हमेशा से हमारा मुद्दा रहा है। टिकैत एक साल से अधिक समय से दिल्ली के गाजीपुर सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। गुरुवार को हैदराबाद पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि एमएसपी से किसानों को मदद मिलेगी। इसके साथ-साथ टिकैत ने कहा कि वो ‘बीजेपी को हराओ’ के नारे के साथ यूपी के मतदाताओं के पास भी जाएंगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक,…

Read More

दिव्यांगजनों को प्रदान किया गया रोजगार के अवसर

लखनऊ। स्किल काउंसिल फॉर पर्सन विद डिसेबिलिटी एवं सौभाग्य फाउण्डेशन तथा समेकित क्षेत्रीय कौशल विकास, पुनर्वास एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण केन्द्र (सी.आर.सी.)-लखनऊ, पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शारीरिक दिव्यांगजन संस्थान, नई दिल्ली के प्रशासनिक नियंत्रणाधीन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 25.11.2021 को सुबह 10:00 बजे से सायं 04:00 बजे तक समेकित क्षेत्रीय केन्द्र (सी.आर.सी.) -लखनऊ के प्रांगण में एक वहद् दिव्यांगजन सशक्तिकरण रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्रीमान् सुधीर एस. हलवासिया, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रख्यात…

Read More

खुर्शीद की किताब पर नहीं लगेगी रोक

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। गुरुवार को याचिका को खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि अगर भावनाएं आहत होती हैं तो लोग कुछ बेहतर पढ़ सकते हैं। दरअसल, खुर्शीद ने अपनी किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या: नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स’ में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस से की है। हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा ‘आप लोगों से इसे नहीं खरीदने और पढऩे के लिए क्यों नहीं कहते? सभी को…

Read More