कांग्रेस में शामिल हुए कई दलों के लोग

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की महिला सभा के राष्ट्रीय सचिव कुसुम शर्मा ने यूपी कांग्रेस संगठन प्रभारी दिनेश सिंह, कोषाध्यक्ष पूर्व विधायक सतीश अजमानी एवं कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव के समक्ष आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर अपनी सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। इसके साथ ही प्रदेश मुख्यालय पर लखनऊ महानगर अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष अनीस अख्तर मोदी के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष /पूर्व विधायक सतीश आज़मानी ने युवा नेता शहजाद आलम को भी उनके सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। इस अवसर पर…

Read More

स्मृति ईरानी ने किया तिलोई बस स्टेशन का लोकार्पण

आशुतोष मिश्र, अमेठी। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी आज अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर थीं। इस दौरान उन्होंने तिलोई बस अड्डा का लोकार्पण के साथ इंटरलॉकिंग व विद्यालय कक्ष के 50कार्यो का शिलान्यास किया।केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी के साथ विधायक तिलोई राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ब्लाक प्रमुख तिलोई श्रीमती अर्चना सिंह की भी मौजूदगी रही ।

Read More

पुडुचेरी में कोरोना टीकाकरण हुआ अनिवार्य

पुडुचेरी। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी ने शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी व्यक्तियों के लिए कोविड रोधी टीका लगवाना अनिवार्य कर दिया है और कहा है कि टीकाकरण न करवाने वालों को कानून के तहत दंडात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने शनिवार रात एक आदेश में यह बात कही और कहा कि यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सरकार ने अनिवार्य टीकाकरण के लिए पुडुचेरी सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिनियम 1973 के प्रावधानों को लागू किया है। निदेशक…

Read More

वैज्ञानिकों की चेतावनी: साल के अंत में तीसरी लहर

कानपुर। गणितीय माडल सूत्र के आधार पर कोरोना संक्रमण की पहली और दूसरी लहर के बारे में सटीक भविष्यवाणी कर चुके भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के वैज्ञानिक प्रो मणीन्द्र अग्रवाल ने कोरोना की तीसरी लहर के साल के अंत तक प्रभाव दिखाने की चेतावनी दी है जबकि जनवरी के अंतिम सप्ताह तक कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन शवाब पर होने की संभावना है।ओमिक्रॉन वायरस से अब तक सर्वाधिक प्रभावित दक्षिण अफ्रीका में पाए गए मामलों में शोध के आधार पर प्रो अग्रवाल ने निकर्ष निकाला है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट…

Read More

कोरोना के बढ़ते केस: 5 राज्यों को हिदायत

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच केंद्र सरकार ने पांच राज्यों को चिी लिखकर कोरोना वायरस के बढ़ते केस की रोकथाम और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट पर लगाम लगाने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने शनिवार को इस मामले में कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, ओडिशा और मिजोरम के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर को भी आगाह किया है। भूषण ने कहा, इन पांच राज्यों में टेस्टिंग, ट्रैकिंग और वैक्सीनेशन को लेकर आगे की रणनीति बनाने की…

Read More