नरवणे की दहाड़: एकतरफा बदलाव की कोशिया नहीं होगी कामयाब

नयी दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने शनिवार को कहा कि भारतीय सेना का संदेश साफ है कि वह देश की सीमा पर यथास्थिति में एकतरफा बदलाव की किसी कोशिश को कामयाब नहीं होने देगी। यहां सेना दिवस परेड को संबोधित करते हुए, उन्होंने कहा कि पिछला साल सेना के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण था। उन्होंने चीन के साथ लगने वाली उत्तरी सीमाओं पर घटनाक्रम का हवाला दिया। सेना दिवस, 1949 में अपने ब्रिटिश पूर्ववर्ती के स्थान पर भारतीय सेना के पहले भारतीय कमांडर इन चीफ के तौर पर…

Read More

बोले राजनाथ: सेना नागरिकों में विश्वास पैदा करती है

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि भारत का कद और ताकत बढऩे के मद्देनजर राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने में भारतीय सेना की अहम भूमिका बरकरार रहेगी। मंत्री ने सेना दिवस के अवसर पर कहा कि भारतीय सेना राष्ट्र की सीमाओं पर लगातार नजर रखती है और इस तरह वह नागरिकों में विश्वास पैदा करती है। सेना के ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किए गए संदेश में सिंह ने कहा कि भारतीय सेना नई उभरती बहु-क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए विस्तारित भूमिका निभाने की…

Read More

संजीदा शेख का बोल्ड फोटोशूट: इंटरनेट पर बढ़ी गर्मी

फीचर डेस्क। टीवी की निम्मो यानी एक्ट्रेस संजीदा शेख इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो साझा करती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कई हॉट एंड बोल्ड फोटो और वीडियो शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं। संजीदा अपनी बोल्डनेस की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है और फैंस उनका यह अवतार खूब पसंद कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि संजीदा बीते कुछ दिनों से पति आमिर अली से अलग होने की वजह…

Read More

चुनावी राज्यों में रैलियों पर बैन 22 तक बढ़ा

नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने इन राज्यों में रैलियों पर लगे प्रतिबंध को 22 जनवरी तक बढ़ा दिया है। इस दौरान राजनीतिक पार्टियों को केवल वर्चुअल रैली करने की इजाजत दी गई है। बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुआ चुनाव आयोग ने यूपी, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर राज्यों में सार्वजनिक रैली, रोड शो और बाइक रैली समेत अन्य चीजों पर प्रतिबंध लगाया था। चुनाव आयोग ने गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में राजनीतिक दलों को…

Read More

किसान मोर्चा ने भरी हुंकार: पीएम का पुतला जलायेंगे किसान

नई दिल्ली। तीन विवादित कृषि कानूनों को केंद्र सरकार द्वार वापस लेने के बाद किसान आंदोलन बेशक खत्म हो गया हो, लेकिन किसानों की कई समस्याएं अब भी जस की तस बनी हुई हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और राज्य सरकारों पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। आज ऐलान किया कि आगामी 31 जनवरी को 2022 को देशभर के किसान वादाखिलाफी दिवस के रूप में मनाए जाएंगे। इस दौरान जगह-जगह पर पीएम नरेंद्र मोदी के पुतले जलाए जाएंगे। किसानों से किए…

Read More