दिल्ली में कड़ाके की ठंड: पारा पहुंचा चार डिग्री

नयी दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को सुबह इस मौसम का सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि घने कोहरे के कारण दृश्यता 200 मीटर रह गई, जिससे सडक़ और रेल परिवहन प्रभावित हुआ है। रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया, ”कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कम से कम 19 ट्रेन डेढ़ घंटे से साढ़े चार घंटे तक देरी से चल रही हैं।

Read More

भारत जोड़ो यात्रा: रालोद ने भी किया स्वागत, राहुल के लगे नारे

बागपत। कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित मवीकलां में रात्रि विश्राम के बाद बुधवार सुबह छह बजे पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में फिर शुरू हुई। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने बताया कि राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह दिल्ली से मवीकलां पहुंचे और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक यात्रा छह बजे से एक बार फिर शुरू…

Read More

चंपत राय ने की राहुल की तारीफ: अध्ययन करने की नसीहत

अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मंगलवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सराहना की। उन्होंने कहा, एक नौजवान (कांग्रेस सांसद राहुल गांधी) इस ठंड में देश में पैदल चल रहा है, ये प्रशंसनीय है। 50 साल का एक नौजवान देश को समझ रहा और 3,000 किमी पैदल चल रहा है तो हम इसकी प्रशंसा ही करेंगे। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “मैं तो कहता हूं कि आप सबको भी हिंदुस्तान की पदयात्रा करके भारत का अध्ययन करना चाहिए। इससे पहले मंगलवार को…

Read More

इलाज के लिए मुंबई जायेंगे ऋषभ पंत

देहरादून। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को आगे के इलाज के लिए देहरादून से मुंबई शिफ्ट किया जाएगा। एएनआई ने इसकी जानकारी दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम शर्मा के हवाले से दी है। यहां उनके लिगामेंट इंजरी का इलाज होगा। अगर सर्जरी की नौबत आई तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन्हें विदेश भेजेगा। ब्रिटेन या अमेरिका में उनका इलाज हो सकता है। पीटीआई ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के हवाले से जानकारी दी है कि ऋषभ पंत को लिगामेंट इंजरी के ट्रिटमेंट के लिए…

Read More

बिकरू कांड: खुशी दुबे को मिली जमानत

डेस्क। कानपुर के चर्चित बिकरू कांड के बाद एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के विरोध में ख़ुशी दुबे सुप्रीम कोर्ट पहुंची थीं। उत्तर प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के विरोध में दलीलें दीं। सुप्रीम कोर्ट में उत्तर प्रदेश सरकार ने खुशी दुबे की जमानत का विरोध किया था और जवाब दाखिल किया था। वहीं कोर्ट में बिकरू कांड में शहीद हुए यूपी पुलिस के जवानों के…

Read More