वरुण गांधी ने स्वाथ्य योजना को कठघरे में खड़ा किया

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने शनिवार को कहा कि दुर्लभ रोगों से ग्रस्त मरीजों को 50 लाख रुपये की सहायता से संबंधित स्वास्थ्य मंत्रालय की एक योजना से अबतक किसी भी मरीज को लाभ नहीं मिला है। उन्होंने चेतावनी दी कि इसके कारण 432 मरीजों की जान खतरे में है और उनमें से ज्यादातर छह साल से कम उम्र के बच्चे हैं। गांधी ने ट्वीट किया कि इलाज के इंतजार में 10 बच्चों की जान चली गयी है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया…

Read More

बोले धनखड़: एनसीसी कैडेट देश को रखें प्रथम

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को यहां राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के गणतंत्र दिवस शिविर का उद्घाटन किया और कैडेट से ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र बनाने में मदद करने का आह्वान किया जो ‘‘राष्ट्र को पहले’’ रखता हो। शिविर में देशभर के करीब 2,500 एनसीसी कैडेट को संबोधित करते हुए उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी), 2020 को ‘‘मील का पत्थर’’ बताया और यह भी कहा कि भारत इस दशक के अंत तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए तैयार है।.

Read More

शाह का आरोप: झारखंड सरकार लुटेरों के हाथ में

चाईबासा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में शामिल होने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि हेमंत सोरेन ने झारखंड की पूरी सरकार लुटेरों और दलालों के हाथों में दे दी। अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के दूसरे दिन शाह ने चाईबासा के टाटा कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया, “झारखंड में इस समय भ्रष्टाचार चरम पर है। हेमंत सोरेन ने तो राज्य की पूरी सरकार लुटेरों और दलालों के हाथों में…

Read More

जोशीमठ के लोगों को मिले राहत पैकेज: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

डेस्क। ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जोशीमठ के लोगों के लिए विशेष राहत पैकेज की मांग की है। उत्तराखंड के जोशीमठ में बड़े पैमाने पर जारी निर्माण गतिविधियों के कारण जमीन धंसने और इमारतों में दरार पडऩे से स्थानीय लोगों के जीवन पर खतरा मंडराने लगा है। विकास के नाम पर हिमालयी क्षेत्र को सुनियोजित तरीके से बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए शंकराचार्य ने कहा कि सीमावर्ती नगर में रह रहे हजारों लोगों का जीवन खतरे में है। जोशीमठ के रास्ते में संवाददाताओं से बातचीत में शंकराचार्य…

Read More

अखिलेश बोले: आरक्षण के खिलाफ बीजेपी कर रही राजनीति

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी आरक्षण के खिलाफ राजनीति कर रही हैं। देश प्रदेश के विश्व विद्यालयों में आरक्षण का कोई लाभ नहीं दिया जा रहा हैं। देश-प्रदेश के विश्वविद्यालयों में जब आरक्षण का लाभ नहीं दिया जा रहा है तो भला विदेशी विश्वविद्यालयों के कैंपस में दलित, पिछड़े, आदिवासी अध्यापकों और विद्यार्थियों को क्या मान, सम्मान और स्थान मिलेगा। कहीं आरक्षण के ख़िलाफ़ ये भाजपा की पिछले दरवाज़े की राजनीति तो नहीं। सपा प्रमुख ने ट्वीट करते…

Read More