यूपी के मिशन 2017 के लिए जुटी कांग्रेस की टीम

congress logo

लखनऊ। उप्र काग्रेंस राज्य के विधानसभा आम चुनाव 2017 के लिए अभी से तैयारियों में जुट गई है। पार्टी ने राजेशपति त्रिपाठी को विधानसभा चुनाव प्रभारी बनाने के साथ जिला संगठनों के साथ रणनीति तैयार करने में जुट गई है।
प्रदेश कांग्रेस के कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि मिशन-2017 के लिए पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विधानसभा क्षेत्रों की राजनीतिक परिस्थिति, किसानों की स्थिति एवं संगठन की स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रही है। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बैठकें शुरू कर दी हैं। इन बैठकों में महासचिव व उप्र प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री एवं राष्ट्रीय सचिव एवं सहप्रभारी जुबेर खां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों के साथ विचार.विमर्श कर जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं। त्रिपाठी ने बताया कि 11 जनवरी से 13 जनवरी के दौरान प्रदेश के नौ जिलों जिनमें ललितपुर, झांसी, जालौन, कानपुर देहात, औरैया, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, मैनपुरी, कानपुर महानगर एवं एटा जनपदों के जिलाध्यक्षों ब्लाक अध्यक्षों से चर्चा की जा रही है।