जानिए आज का राशिफल

rashifal

मेष – आपके दिन की शुरुआत ताजगी और स्फूर्ति से होगी। घर में सगे-सम्बंधियों के आने से खुशहाली का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी।
वृषभ -आज किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले विचार कर लें। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना है। खराब तबीयत आपके मन को भी उदास बनाएगी।
मिथुन – सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत है। समाज में मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च होंगे।
कर्क – नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दोगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है।
सिंह -आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति को कम कर देंगे। पेट सम्बंधी शिकायत अस्वस्थता का अनुभव कराएगी। नौकरी व्यवसाय की प्रगति में बाधा आ सकती है।
कन्या -आज के दिन मन को संयम में रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी ऐसी संभावना है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित करेंगे।
तुला – दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन करेंगे और मित्रों को आमंत्रित करेंगे। मान-सम्मान के अधिकारी बनेंगे।
वृश्चिक – गणेशजी कहते हैं कि पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
धनु – संतान के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। पेट सम्बंधी बीमारियां परेशान करेंगी। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा लाएगी।
मकर – ताजगी और स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थता का अनुभव होगा। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने की संभावना है।
कुंभ – आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं।
मीन – आर्थिक आयोजन करने के लिए आज का दिन शुभ है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा।