मंत्री बलवंत सिंह बने चर्चा के विषय

Balwant Singh Ramoowaliaलखनऊ। अखिलेश यादव सरकार के आज हुए शपथ ग्रहण समारोह में एक ऐसे नेता को को शपथ दिलायी गयी जिसको लेकर हर तरफ चर्चा चल रही है। सरदार बलवंत सिंह रामूवालिया किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं उसके बाद भी उनको मंत्री बनाया गया है।
आखिरकार कौन हैं यह सरदार
73 वर्षीय बलवंत सिंह रामूवालिया छठी लोकसभा (1977-79) में फरीदकोट तथा आठवीं लोकसभा (1984-89) में संगरूर से सदस्य थे। इसके बाद 1996-2002 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। देवेगौड़ा व गुजराल के कार्यकाल में बलवंत सिंह रामूवालिया केंद्र सरकार में समाज कल्याण तथा श्रम विभाग के मंत्री थे। बलवंत सिंह रामूवालिया ने बीते विधानभसा चुनाव (2012) में पंजाब के मोहाली से भी किस्मत आजमाई थी। उन्होंने 2011 में पंजाब में अपनी पार्टी लोक भलाई पार्टी बनाने के बाद 2012 में उसका अकाली दल में विलय कर दिया था।