रोज करिये तीन बार सेक्स: घटाइये अपना वजन

sex lifeहेल्थ डेस्क। आप मोटापे से परेशान हैं? क्या आपके शरीर का भार लगातार बढ़ रहा है? अब आपको ऐसी चिंताओं से मुक्ती पाने का एक और रास्ता मिल गया है। अब आपको अपना मोटापा कम करने के लिए किसी तरह की कोई एक्सरसाइज नहीं करनी पड़ेगी। एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक एक महिला ने शारीरिक संबंध बनाकर अपना 64 किलो वजन कम कर लिया है। रिपोर्ट में डाउन चैपल नाम की महिला का कहना है कि उसका वजन ज्यादा होने की वजह से हर कोई लड़का अस्वीकार कर देता था। चैपल का कहना है कि कुछ समय के बाद निराशा जरूर हुई, लेकिन उन्हें जल्द ही एक ब्वॉयफ्रेंड मिल गया। जिसके साथ रोज तीन बार शारीरिक संबंध बनाकर उसने अपना 64 किलो वजन कम किया है। चैपल ने इसे सेक्सरसाइज का नाम दिया है और साथ ही उनका कहना है कि जब भी उससे कोई वजन कम करने के लिए उससे सलाह मांगता है तो वह उसे एक्सरसाइज छोड़कर शारीरिक संबंध बनाने की सलाह देती हूं। चैपल ने बताया कि जब उसका संपर्क रूस नाम के युवक से हुआ था, उसे लगा था कि मोटापे की वजह से वह भी उसे ठुकरा देगा। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रूस ने उसे स्वीकार किया। उसके बाद दोनों लोग एक डेट पर गए। डेट केबाद चैपल और रूस एक सप्ताह तक साथ रहे। और फिर रूस अक्सर चैपल के पास आने लगे। दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए, इससे पहले महीने में ही चैपल का दस किलो वजन कम हो गया। फिर दोनों ने रोजाना तीन बार शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिया और चैपल का वजन अपने आप धीरे-धीरे कम होना शुरू हो गया। इस दौरान चैपल ने अपनी डाईट में कोई फेरबदल नहीं किया। उसने केवल सुबह, दोपहर और शाम को अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए।