प्रेसीडेंट, पीएम मोदी सहित नेताओं ने दी दीवाली की बधाई

diwali poojaनई दिल्ली। प्रेसीडेंट प्रणव मुखर्जी, पीएम नरेन्द्र मोदी, उप राष्ट्रपति एम हामिद अंसारी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, सीएम अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, गृह मंत्री राजनाथ सिंह आदि नेताओं ने दीपावली के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा है कि दीपावली का प्रकाश बुराई पर अच्छाई की जीत और भगवान राम के जीवन में मौजूद महान आदर्शों और नैतिकता में हमारे विश्वास का प्रतीक है।
प्रकाश पर्व दीपावली के शुभ अवसर पर मैं देशवासियों को बधाई देता हूं और उनके प्रति शुभकामनाएं प्रकट करता हूं। पारंपरिक तरीकों और बेहद उत्साह से मनाया जाने वाला प्रकाश पर्व दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत और भगवान राम के जीवन के उच्च आदर्शों और नैतिकता में हमारे विश्वास का प्रतीक है। दीपावली का त्योहार देश में शांति, सौहार्द, एकता कायम करे और हमारी जीवन में समृद्धि और खुशियां लाए।