संजय सिंह बोले, बूथ पर मेहनत करें कार्यकर्ता: मिलेगा टिकट

sunjay singhमुरादाबाद। कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य एवं उत्तर प्रदेश चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने रविवार को कांग्रेसजनों में जोश भरा। कार्यकर्ताओं को चुनाव जीत का मंत्र दिया। कहा कि ईवीएम की रिपोर्ट में प्रत्येक बूथ पर कितने मत आए हैं। सब पता रहता है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनत करे और महापौर उप चुनाव के प्रत्याशी आनंद मोहन गुप्ता की जीत में जुट जाएं।
सिविल लाइंस स्थित चुनाव कार्यालय पर शाम को संक्षिप्त सभा में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव का टिकट मांगने वालों की जिम्मेवारी है कि अपने-अपने बूथों पर कांग्रेस के लिए अधिक से अधिक मतों के लिए जुट जाओ। पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र दिया। कहा कि बूथ संरचना पर विशेष ध्यान दें। किसी भी कीमत पर प्रत्याशी को विजयी बनाकर महापौर बनाना है। यही जीत 2017 के विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को तय करेंगे। कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने अपने-क्षेत्र में कांग्रेस की स्थित मजबूत करने का प्रयास शुरू कर दें। जनता को बतायें कि अगर प्रदेश को बचाना है, तो कांग्रेस का हाथ थामना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी की चुनाव में स्थिति संतोषजनक ही नहीं बहुत अच्छी है, लिहाजा विरोधी दल बौखला गए हैं। सभा के उपरांत पार्टी पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की।