धोनी-युवराज की जोड़ी ने किया कमाल

yuvrajखेल डेस्क। इग्लैंड के खिलाफ कटक एकदिवसीय मैच में बेहद खराब शुरुआत के बाद धौनी – युवराज की शानदार शतकीय पारियों की मदद से भारत ने इग्लैंड के सामने 382 रनों का लक्ष्य रखा। 50 ओवरों के खेल में भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 381 रन बनाए। हालांकि एक वक्त ऐसा था जब भारत विराट कोहली समेत तीन विकेट महज 25 रन के अंदर गिर गए थे। लग रहा था कि भारतीय टीम लडख़ड़ा जाएगी। लेकिन चौथे विकेट के लिए युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धौनी ने शानदार पार्टनरशिप की। दोनों बल्लेबाजों ने शुरुआत में संभल कर खेला, पर जैसे ही वे विकेटों को समझने में कामयाब हुए; मैदान के चारों ओर लंबे शॉट्स लगाए। कटक में युवराज सिंह ने पांच साल बाद शतक जड़ा। इससे पहले उन्होंने 2011 विश्व कप में 13वां शतक लगाया था। युवी 150 रन (127 गेंद, 21चौका, तीन छक्का) बनाकर चौथे विकेट के रूप में आउट हुए। महेंद्र सिंह धौनी ने 134 रन (122 गेंद, 10 चौका, 6 छक्का) बनाए।