अमेठी में मुकाबला दिलचस्प: अमिता ने भी किया नामांकन

amita and garimaअमेठी। कांग्रेस और सपा में गठबंधन के बाद अमेठी में रार और तेज हो गई है। गठबंधन के बाद अमेठी की चार सीटों में दो कांग्रेस और दो सपा के खाते में गई थी। सपा के खाते में गई गौरीगंज और अमेठी की सीटों पर कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। गौरीगंज सीट पर जहां मौजूदा विधायक राकेश प्रताप सिंह के सामने कांग्रेस ने मो. नईम को उतार दिया वही अमेठी सीट पर प्रदेश के कद्दावर कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के सामने पूर्व मंत्री अमिता सिंह को टिकट दे दिया।
अमेठी से कांग्रेस प्रत्याशी अमिता सिंह ने भी नामांकन कर गठबंधन के बाद विवादों को और हवा दे दी। अमेठी कलेक्टरेट में नामांकन करने पहुंची अमिता सिंह के साथ उनके पति पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह और उनकी बेटी भी मौजूद रहीं। डॉ संजय सिंह खुद गाड़ी को ड्राइव करते हुए अपनी पत्नी का नामांकन कराने पहुंचे थे। अमेठी विधानसभा से ही संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में है। अमिता सिंह के नामांकन के बाद विरासत की ये जंग सियासत की जंग में तब्दील हो गई है।