आम आदमी पार्टी ने की जिलों की समीक्षा

aap meet
लखनऊ। आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की रविवार को आयोजित बैठक के पहले दिन राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पांचों प्रान्तों के अध्यक्षों ने अपने-अपने प्रान्तों की सांगठनिक स्थिति से राष्टï्रीय प्रवक्ता को रूबरू कराया। जिसमें पूर्वांचल के समन्वयक संजीव सिंह ने अपने 21 जिलों की प्रगति को बताया। अवध जोन के अविनाश त्रिपाठी ने 21 जिलों, रुहेलखंड के दिलीप नगीना ने नौ जिलों, बुन्देलखंड से मुरारी लाल जैन ने सात जिलों और पश्चिम उत्तरप्रदेश से मनोज आर्य ने 17 जिलों की प्रगति रिपोर्ट रखी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता वैभव महेश्वरी ने बताया कि जून के महीने में पांचों प्रान्तों में हुई बैठकों में संजय सिंह ने निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा में संगठन विस्तार की प्रगति को संतोषजनक बताया। उन्होंने अगले दो महीने के अन्दर बूथ स्तर तक संगठन विस्तार के संकल्प को दोहराया। इंदिरा नगर के शालीमार चौराहे के निकट आयोजित इस बैठक में 74 जिलों से लगभग 400 से अधिक पदाधिकारियों ने शिरकत की। महिलाओं की इस मीटिंग में बड़ी भागीदारी रही। कार्यकर्ताओं के देशभक्ति गीत-संगीत से माहौल में सरगर्मी भी बढती रही और लोग इस पर जम कर झूमे। बैठक में संजय सिंह के अलावा इलियास आज़मी भी मौजूद रहे।