बच्चों की मौत, भयावह बाढ़ और विपक्ष की चुनौतियों से चौतरफा घिरे योगी आदित्यनाथ

योगी सरकार के 5 महीनें पूरे,

दिल्ली।उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने घर गोरखपुर में दिमागी बुखार से बच्चों की मौत के साथ बाढ़ की विभीषिका के साथ कांग्रेस व सपा की चुनौति से घिर गए है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके ऊपर हमले तेज कर दिये है।
शनिवार को योगी सरकार के पांच महीने पूरे हुए है। भयावह बाढ़ के कारण 19 साल बाद गोरखपुर-लखनऊ राज्यमार्ग बंद कर दिया गया हैं। गोरखपुर देवरिया मार्ग और नेपाल जाने वाली बसें भी बंद है। सेना और एयरफोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है। 15 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। 22 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। मुख्यमंत्री के रूप में योगी सबसे मुश्किल हालातों का सामना कर रहें है। राहुल गांधी ने गोरखपुर का दौरें में योगी सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किये हैं। जुबानी जंग में योगी ने भी राहुल गांधी को युवराज बताते हुए पिकनिक स्पॉट न बनाने की सलाह दे दी। उन्होंने राहुल गांधी को युवराज और अखिलेश यादव को शहजादा कहा।
योगी ने गोरखपुर में बाढ़ के हालातों का जायजा लेते हुए स्वच्छता अभियान की शुरूआत की। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली में बैठा कोई युवराज स्वच्छता अभियान का महत्व नहीं जानेगा। गोरखपुर उनके लिए पिकनिक स्पॉट बने, उसकी इजाजत नहीं देनी चाहिए। योगी ने कहा कि राजनीति से भी गंदगी दूर होना चाहिए और इस घटना के लिए पुरानी सरकार जिम्मेदार है क्योंकि स्वच्छता अभियान की ओर ध्यान अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया।
गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में हुई बच्चों की मौत के पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि इस हादसे के लिए साफतौर पर यूपी सरकार जिम्मेदार है। सरकार को इसके खिलाफ एक्शन लेना होगा। मोदी जी न्यू इंडिया की बात करते हैं, लेकिन हमें ऐसा न्यू इंडिया चाहिए जहां गरीबों के बच्चे अस्पताल में आए और खुश होकर वापस जाएं। राहुल ने कहा कि मासूमों की मौत राष्ट्रीय ट्रेजडी है। यह घटना देश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलती है। दिक्कतों को देखते हुए वे मेडिकल कालेज नही गए।
————