शिवपाल का आरोप: दारोगा लेता है 10 हजार

गोंडा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोला। शिवपाल ने बीजेपी सरकार का 100 दिनों में भ्रष्टाचार को खत्म करने का दावा झूठा है। शिवपाल ने कहा कि हमारी सरकार सपा में जो काम 100-500 और 1000 रुपए में हो जाता था। अब उसी काम के लिए दारोगा 10 हजार रुपए देना पड़ता है। अगर झूठी रिपोर्ट हटवानी हो तो 50 हजार से एक लाख रुपए लगते हैं।
शिवपाल यादव शुक्रवार को गोंडा के इटियाथोक में स्वागत समारोह में शामिल हुए थे। इस दौरान शिवपाल ने कहा कि देश और प्रदेश की स्थिति से आप सभी परिचित हैं। सरकार की नीतियों से सब लोग दु:खी हैं। सरकार का हर फैसला न देशहित में है और न जनता के हित के लिए है।