प्रदेश सरकार की नीतियां व्यापार के लिए उत्साहवर्धक :सुभाष छाबड़ा

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा ना केवल व्यापारी वर्ग अपितु सामान्य जनों के लिए भी एक परिचित नाम है । व्यापारियों की जटिल से जटिल समस्या का समाधान सुभाष छाबड़ा सुगमता पूर्वक एवं मुस्कुराहट के साथ कर देते हैं और यही उनकी बढ़ती हुई लोकप्रियता का कारण है। एक विशेष भेंटवार्ता में सुभाष छाबड़ा ने हमें जनपद के व्यापार की वास्तविक परिस्थितियों से रूबरू करवाया । उन्होंने बताया कि किसी भी देश के उत्थान के लिए उस देश में व्यापार के निरंतर विकास का होते रहना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश को देश के सबसे बड़े राज्य होने के साथ-साथ कई मामलों में अग्रणी होने का गौरव प्राप्त है जिनमें से व्यापार भी एक है। उन्होंने आगे बताया कि किसी भी क्षेत्र में व्यापार के त्वरित एवं निरंतर विकास के लिए कुछ कारक जिम्मेदार होते हैं। वह है उस क्षेत्र में उपलब्ध होने वाले संसाधन , व्यापार के लिए अपराध मुक्त एवं भयमुक्त वातावरण, अपनी कार्यशैली द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए उत्साह वर्धन आदि। सुभाष छाबड़ा के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास के साथ-साथ यहां के व्यापार जगत ने भी नई ऊंचाइयां हासिल की है। कोरोनाकाल में एक तरफ जहां समूचे विश्व की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो चुकी थी, देश के अन्य राज्यों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर प्रदेश सरकार ने इस कठिन परिस्थिति से उबरने में अपनी अदम्य इच्छा शक्ति दिखाई। गाजियाबाद के व्यापारियों ने भी इस दौरान चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी इच्छाशक्ति के बल पर विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर होते रहने की कला सीखी। सुभाष छाबड़ा ने बताया कि कठिन एवं विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए गाजियाबाद जनपद का व्यापार मंडल वर्तमान में अपनी पूरी आभा के साथ प्रकाशमान है। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर किसी भी स्तर पर कोई भी कठिनाई आने पर स्थानीय प्रशासन एवं शासन द्वारा उन्हें पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाता है जिससे यहां के व्यापारियों को चिंता मुक्त होकर अपने व्यापार के संचालन में नई ऊर्जा मिलती है। सुभाष छाबड़ा ने बताया कि स्थानीय स्तर पर नगर निगम , विकास प्राधिकरण , पुलिस एवं प्रशासन से मिलने वाले निरंतर सहयोग के कारण गाजियाबाद आज व्यापार के मामले में प्रदेश के अन्य जनपदों में से अव्वल है जिसके लिए वे उन समस्त सरकारी निकायों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं ।