फरवरी में तीन ग्रह बदलेंगे अपनी चाल

डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में इस साल फरवरी का महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फरवरी में एक ओर मकर राशि में सप्त ग्रही योग बनेगा। वहीं तीन अन्य प्रमुख ग्रह भी अपनी चाल बदलेंगे। ग्रहों के इन राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर कुछ न कुछ असर जरूर पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार, फरवरी में सूर्य, शुक्र और मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जानिए किन ग्रहों का फरवरी में होगा राशि परिवर्तन-
12 फरवरी को रात 9 बजकर 3 मिनट पर सूर्य अपना राशि परिवर्तन करेंगे। सूर्य इस दिन मकर राशि में अपनी यात्रा पूरी करने के बाद कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंभ राशि वालों पर इस गोचर का विशेष प्रभाव दिखाई पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सूर्यदेव की कृपा से रुके हुए कार्य पूरे होंगे।
शुक्र ग्रह 21 फरवरी 2021 को सुबह 2 बजकर 12 मिनट पर मकर राशि से निकल कर कुंभ राशि में गोचर करेंगे। शुक्र का यह गोचर कुंभ राशि वालों को शुभ फल प्रदान करेंगे। इस दौरान कुंभ राशि वालों को नए अवसर और धन प्राप्ति के योग भी बनेंगे।
22 फरवरी को मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल ग्रह सुबह 5 बजकर 2 मिनट पर मेष राशि से वृषभ राशि में गोचर करेंगे।वृषभ राशि में मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से कई राशियों को शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान धन लाभ के भी योग बन सकते हैं।